ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

सैन फ्रांसिस्को: तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। यहां उनका इलाज चल रहा था. उनके परिवार ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। संगीतकार पिछले दो हफ्ते से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

परिवार ने की जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि

बता दें कि रविवार को भी जाकिर हुसैन के निधन की खबर फैल गई थी। हालांकि भतीजे अमीर औलिया ने एक्स पर एक पोस्ट करके ज़ाकिर हुसैन की मौत की ख़बर को गलत बताया है और कहा कि क्या आप कृपया इस गलत सूचना को हटा सकते हैं? भतीजे अमीर औलिया की पोस्ट के मुताबिक उनकी (ज़ाकिर हुसैन) हालत गंभीर है और हम दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहते हैं। हालांकि उन्होंने जाकिर हुसैन की हालत नाजुक बताई थी।

वहीं सोमवार सुबह परिवार ने जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि कर दी है। परिवार ने जाकिर की मौत की पुष्टि करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की है। जाकिर हुसैन की मौत से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

नई दिल्ली: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक हॉस्पिटल में उनके निधन की ख़बर प्रसारित होनें के कुछ देर बाद जाकिर हुसैन के भतीजे अमीर औलिया ने एक्स पर एक पोस्ट करके ज़ाकिर हुसैन की मौत की ख़बर को गलत बताया है और कहा कि कि क्या आप कृपया इस गलत सूचना को हटा सकते हैं? भतीजे अमीर औलिया की पोस्ट के मुताबिक उनकी (ज़ाकिर हुसैन) हालत गंभीर है और हम दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहते हैं।

बता दें कि रविवार देर शाम पहले एक ख़बर जाकिर हुसैन के अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती होने की प्रसारित हुई। उसके थोड़ी देर बाद मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक हॉस्पिटल में उनके निधन का समाचार प्रसारित हुआ। उनके निधन की ख़बर के बाद राजनेता, खिलाडियों और तमाम अन्य हस्तियों ने उनके निधन पर शोक संदेश जारी किये है। राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

नई दिल्ली: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। दैनिक भास्कर और इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आखिरी सांस ली है।

राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

एक करीबी सूत्र एक न्यूज चैनल को बताया था कि वो गंभीर‌ रूप से बीमार हैं और उनका इलाज अमेरिका में चल रहा है। वो पिछले कुछ सालों से हार्ट से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे थे। करीब 2 साल पहले उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज की वजह से स्टेंट भी लगाया गया था।

कम उम्र में ही जाकिर हुसैन ने सीखा था तबला

जाकिर हुसैन के पिता दिवगंत मशहूर तबला वादक अल्ला रखा खां थे। बता दें कि उन्होंने कई देसी और विदेशी फिल्मों में भी संगीत दिया और फिल्मों के लिए तबला वादन किया।

नई दिल्ली: महानतम तबला वादक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले जाकिर हुसैन अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वो हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं और इस वक्त उनकी हालत काफी नाजुक है।

एक करीबी सूत्र ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उनके गंभीर‌ रूप से बीमार होने और अमेरिका में इलाज किये जाने की पुष्टि की है। वो पिछले कुछ सालों से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे है।. करीब 2 साल पहले उन्हें हृदय में ब्लॉकेज के चलते स्टेंट भी लगाया गया था।

जाकिर हुसैन ने 7 साल की उम्र में सीखा था तबला

जाकिर हुसैन मशहूर दिवगंत तबला बादक अल्ला रखा खां के बेटे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने कई ख़्यातिनाम देसी और विदेशी फ़िल्मों में भी संगीत दिया और फ़िल्मों के लिए तबला वादन किया। जाकिर हुसैन ने 7 साल की उम्र से तबला सीखना शुरू किया और 12 साल की उम्र से उन्होंने देश भर में घूमते हुए परफॉर्म करना शुरू कर‌ दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख