- Details
मुुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाते हुए इसकी बालकनी में 'बुलेटप्रूफ ग्लास' लगाया गया है और सड़क पर नजर रखने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी वाली सीसीटीवी कैमरा प्रणाली भी लगाई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुलेटप्रूफ ग्लास लगाये जाने से अभिनेता की उस वक्त सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जब वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में आएंगे।
एक निजी ठेकेदार द्वारा यह सुरक्षा उन्नयन किया जा रहा है। सलमान खान ने उन्हें यह काम सौंपा था। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित रूप से संबंध रखने वाले मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा अप्रैल 2024 में इमारत के बाहर गोलीबारी करने के कुछ महीनों बाद यह सुरक्षा उपाय किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए इमारत के सामने एक हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और इसके चारों ओर कंटीली तार की बाड़ भी लगाई जा रही है।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने सोमवार को मुंबई पुलिस को अभिनेत्री प्राजक्ता माली की उस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा विधायक सुरेश धास ने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
माली ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि धास की ‘‘अनुचित और अपमानजनक’’ टिप्पणियों ने उनके निजी और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई।
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अपने ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि उसे माली की शिकायत मिली है और उसने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि यह मामला गंभीर है और मुंबई पुलिस आयुक्त को तुरंत कार्रवाई करने तथा तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आयोग की यह प्रतिक्रिया माली द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद आयी है।
- Details
तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक होटल के कमरे में रविवार को मलयालम फिल्म और टेलीविजन एक्टर दिलीप शंकर मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शंकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि संभवत: गिरने से सिर में चोट लगने के बाद आंतरिक रक्तस्त्राव होने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता कथित तौर पर यकृत से संबंधित गंभीर समस्याओं से भी पीड़ित थे। पुलिस को आशंका है कि दो दिन पहले उनकी मौत हुई होगी।
होटल में दो दिन पहले रुके थे दिलीप शंकर
पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। दिलीप शंकर कई धारावाहिकों और फिल्मों में निभाई गई विभिन्न भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। शंकर ने मलयालयम इंडस्ट्री के कई पॉपुलर सीरियल में काम किया है, जिनमें 'अम्मा अरियाथे', 'सुंदरी' और 'पंचाग्नि' जैसे बेहतरीन धारावाहिक शामिल हैं।
केरल पुलिस ने बताया कि दिलीप शंकर दो दिन पहले होटल में रुके थे। हालांकि, जब होटल स्टाफ ने उनके कमरे में कोई गतिविधि नहीं देखी और कमरे से दुर्गंध आ रही थी, तो उन्हें संदेह हुआ।
- Details
मुंबई: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनेत्री ने यादों के बक्से से दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह से जुड़ा एक किस्सा निकालकर उसे प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए मनमोहन सिंह की सादगी और सरलता को याद किया।
सायरा बानो ने सुनाया सादगी का खूबसूरत किस्सा
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर के साथ लिखा, ”आज शब्दों से ज्यादा खामोशी की आवाज गूंज रही है। डॉक्टर मनमोहन सिंह एक ऐसे राजनेता थे, जिनकी गरिमा और समर्पण ने एक युग को परिभाषित किया। वह हमें छोड़कर चले गए। उनकी विरासत भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज है। जो ज्ञान, परिस्थिति के अनुसार ढलने की खासियत और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने के विश्वास को दर्शाता है।"
अभिनेत्री ने मनमोहन सिंह से जुड़ा एक किस्सा भी साझा करते हुए लिखा, “मुझे दिलीप साहब और सुल्तान भाई (सुल्तान अहमद) के साथ डॉक्टर सिंह से हुई मुलाकात अच्छी तरह याद है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






