- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंके गए पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गए हैं. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख मेमंथा सिद्धम (जिसका अनुवाद "हम तैयार हैं") बस यात्रा के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे थे। पत्थर मुख्यमंत्री की बाईं भौंह पर लगा। उनकी आंख बाल-बाल बच गई।
भीड़ का अभिवादन करते वक्त लगा पत्थर
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि पत्थर पास के एक स्कूल से फेंका गया था। वाईएसआरसीपी के एक सदस्य ने कहा, "हमला टीडीपी गठबंधन की साजिश है। टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की घबराहट दिख रही है।"
एक वीडियो में मुख्यमंत्री को वाहन के ऊपर खड़े होकर और सड़क के किनारे जमा भीड़ का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इसके बाद वीडियो में वह अपनी बायीं आंख पर अपना हाथ रखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ मौजूद लोगों में से एक ने उनकी बाईं भौंह पर कपड़ा लपेटा।
- Details
पलनाडु: चुनाव आयोग ने शनिवार को आम चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एनडीए गठबंधन की पहली रैली में शिरकत की। खास बात यह है कि इस रैली में पीएम मोदी के साथ ही एनडीए में शामिल टीडीपी के चीफ चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में बड़े निर्णय लिए जाएंगे। विकसित भारत के लिए इस बार एनडीए 400 पार जाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘आंध्र प्रदेश को शिक्षा का केन्द्र बनाया जाएगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का एक ही एजेंडा है 'गठबंधन के लोगों को इस्तेमाल करो और फेंक दो।' उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने भले ही इंडिया गठबंधन बना लिया हो, लेकिन उनकी सोच वही है।
- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आज बीजेपी और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर नाखुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू की साइकिल में "जंग लग गया" है और इसलिए वे अन्य पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं।
रविवार को एक जनसभा में जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार ने कमजोर समुदायों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि, "राज्य में टीडीपी की साइकिल चेन ठीक से नहीं चल रही है। इसके कारण उन्हें (नायडू) केंद्रीय पार्टियों से समर्थन मांगने के लिए अपने पाले हुए बेटे के साथ दिल्ली जाना पड़ा। चुनाव होने वाले हैं। हम गठबंधन के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। वाईएसआरसीपी कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रहेगी।"
टीडीपी प्रमुख पर रेड्डी ने अपनी पार्टी के विशाल शक्ति प्रदर्शन के दौरान हमला किया। वाईएसआरसीपी की बापटला जिले के अडांकी में चौथे सिद्धम (चुनाव के लिए तैयार) कैडर बैठक हो रही है। इस बैठक में राज्य भर के पार्टी के लाखों कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
- Details
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा सभी संभावनाएं तलाश रही है, ताकि एनडीए 400 और अकेले पार्टी को 370 सीटें मिल सकें। इसके लिए भाजपा उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक अपने आपको मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश में भाजपा, टीडीपी और जन सेना ने गठबंधन करने का फैसला किया है।
आंध्र प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी के बीच आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने पर सहमति बन गई है।
नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए नायडू ने कहा, "आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। भाजपा और टीडीपी का एक साथ आना देश और राज्य के लिए जीत सुनिश्चित करेगा।" साथ ही उन्होंने सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा गठबंधन आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतेगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






