ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को यहां 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी बीआर अंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और इसे 'स्टेच्यू आफ सोशल जस्टिस' बताया।

परिसर में कई सारी सुविधाएं

यह प्रतिमा 81 फुट ऊंचे कंक्रीट के आधार पर स्थापित की गई है। प्रतिमा से जुड़े परिसर में बीआर अंबेडकर अनुभव केंद्र, दो हजार सीटों वाला सम्मेलन केंद्र, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, संगीतमय फव्वारा और अन्य सुविधाएं भी हैं।

स्टेच्यू आफ सोशल जस्टिस की गूंज भारत में देगी सुनाई: सीएम रेड्डी

इस अवसर पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा, आज विजयवाड़ा में हम एक अमर समाज सुधारक की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे देश में सदियों पुराने सामाजिक, वित्तीय और महिलाओं के इतिहास को बदल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई अमेरिका के बारे में सोचता है तो स्टेच्यू आफ लिबर्टी का ख्याल आता है। लेकिन अब से स्टेच्यू आफ सोशल जस्टिस की गूंज भारत में सुनाई देगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख