- Details
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर मलकानगिरी वन क्षेत्र में सोमवार तड़के आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड बल और ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 21 माओवादी मारे गये। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में एक शीर्ष माओवादी नेता और एक अन्य शीर्ष नेता का बेटा भी शामिल हो सकते हैं। मुठभेड़ की खबर मिलने के तत्काल बाद आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नंदुरी संबाशिव राव तत्काल विशाखापत्तनम के जिउ रवाना हो गये। उन्होंने माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, ओडिशा में मलकानगिरी जिले के रामगुरहा में दोनों राज्यों की पुलिस के नियमित संयुक्त तलाश अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में माओवादी विरोधी विशिष्ट बल ग्रेहाउंड के दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ करीब एक घंटे चली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए विशाखापत्तनम स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से चार एके-47 राइफलें बरामद की हैं। यहां माओवादियों का एक गुप्त ठिकाना भी मिला है। डीजीपी ने बताया कि क्षेत्र में कुछ और माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है, जिसके मद्देनजर तलाश अभियान जारी रखी गई है।
- Details
विजयवाड़ा: बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां भारी बारिश की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। दो लोग जिले में लापता बताए जा रहे है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पालनाडु क्षेत्र में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और रेल एवं सड़क परिवहन ठप हो गया है। बचाव एवं राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ को लगाया गया है। एक पखवाड़े में यह दूसरी बार है कि पालनाडु में 22.8 सेमी तक बारिश हुई है। इससे नदीकुडी-गुंटूर खंड पर कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द की दी गईं, जबकि सिकंदराबाद से आमतौर पर गुंटूर के रास्ते गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे रास्तों से भेजा गया क्योंकि पिडुगुरल्ला के निकट रेल की पटरियां पानी में डूब गई हैं। राष्ट्रीय आपदा कार्य बल की तीन टीमें बचाव और राहत अभियान के लिए पालनाडु क्षेत्र में लगाई गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने कल तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। एपीएसआरटीसी की एक बस से करीब 40 यात्रियों को बचा लिया गया। ये यात्री क्रोसुर में पुल की उंची सड़क पर मझधार में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने इन यात्रियों को रस्सियों की मदद से बचा लिया। पड़ोसी तेलंगाना के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के चलते केएल राव सागर परियोजना, नागाजरुन सागर में पानी का तेज प्रवाह बना हुआ है। इस समय इसमें 25 टीएमसी फुट से अधिक पानी है और सरकार ने इसे 30 टीएमसी फुट तक भरने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने यहां कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से स्थिति की समीक्षा की और आपात अभियानों के लिए अधिकारियों को दो हेलीकाप्टर तैयार रखने का निर्देश दिया।
- Details
तिरूपति: भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बालों की नीलामी से इस साल जुलाई और अगस्त में 17.82 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। तिरूमला तिरूपति देवस्थानम टीटीडी जुलाई में मानव बाल की नीलामी से 11.88 करोड़ रूपये तथा अगस्त में 5.94 करोड़ रूपये की आय हुई।
- Details
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में करंट लगने के कारण मर गई एक गाय की खाल उतारने पर भीड़ ने दो दलित भाइयों की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना आंध्र प्रदेश में जिले के अमलापुरम शहर में जानकीपेटा में हुई. पुलिस के मुताबिक, करंट लगने के कारण गाय के मर जाने पर इसके मालिक ने सोमवार रात जानवर को दफनाए जाने से पहले दो दलित भाइयों - मोकाती एलिशा और लाजर को खाल उतारने के काम में लगाया. पुलिस के मुताबिक खाल उतारने के बारे में सूचना मिलने पर स्वयंभू गो-रक्षक वहां पर पहुंचे और जानवर की हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटाई कर दी. दोनों को इलाज के लिए अमलापुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एलिशा की स्थिति गंभीर बतायी गई है.
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






