- Details
हैदराबाद: आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद सी.एम. रमेश के आवास और कायार्लयों पर छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में हैदराबाद और पोतलादुर्ती में उनके आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने रमेश की कंपनी ऋत्विक प्रोजेक्ट्स के कायार्लयों पर भी छापे मारे। यह छापे सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुए थे। इसमें लगभग 30 अधिकारी शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी रमेश ने इस छापेमारी को केंद्र सरकार की प्रतिशोध का राजनीति से ओत-प्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वह वह अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे। मीडिया रिर्पोटस के मुताबिक, रमेश आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेदेपा से राज्यसभा सांसद हैं। इस छापेमारी के दौरान रमेश दिल्ली में हैं।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए किसी चेहरे की घोषणा के बिना भी एनडीए का विकल्प स्वाभाविक रूप से उभरेगा। भाजपा के सहयोगी रहे नायडू ने केंद्र द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से इनकार किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में एनडीए छोड़ दिया था। उन्होंने संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ लाने की खातिर ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका निभाने की पेशकश भी की।
68 वर्षीय नायडू ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘एक विकल्प (मोर्चा) स्वाभाविक रूप से उभरेगा। लोग मोदी सरकार से नाराज हैं और वे एक विकल्प चुनेंगे।’ नायडू के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी मोर्चे द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन नहीं किए जाने से उनकी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘अगर चुनाव के पहले विपक्षी मोर्चे की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय नहीं होता है तो मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती।’ नायडू ने कहा, ‘एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैं काम करूंगा (विकल्प के लिए)। निश्चित रूप से, मैं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाऊंगा।’
- Details
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया। दोनों उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी42 अंतरिक्षयान सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 10:08 बजे प्रथम लांचपैड से रवाना हुआ।
इसरो अधिकारियों ने कहा कि यह एक सटीक प्रक्षेपण रहा। नोवाएसएआर का इस्तेमाल वन्य मानचित्रण, भू उपयोग और बर्फ की तह की निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी के लिए किया जाना है। एस 1-4 का उपयोग संसाधनों के सर्वेक्षण, पर्यावरण निगरानी, शहरी प्रबंधन तथा आपदा निगरानी के लिए किया जाएगा। करीब छह महीने पहले ही इसरो ने आईएनआरएसएस-1आई नौवहन उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया था।
- Details
हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने में उनकी पार्टी का कोई हाथ नहीं है। तेलंगाना के दौरे पर आये शाह ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में नायडू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की खबरों पर कहा कि भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है। चुनाव के दौरान मतदाताओं की सहानुभूति बटोरने के लिए भाजपा पर इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस समय यह मुकदमा दर्ज हुआ था, उस दौरान केन्द्र और महाराष्ट्र दोनों स्थानों पर कांग्रेस की सरकारें थीं। नायडू को गैर जमानती वारंट जारी होने पर तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह 'बदले की राजनीति' कर रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार में शामिल तेदेपा ने कुछ माह पूर्व आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर अपने को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) से अलग कर लिया था। इसके बाद आंध्र प्रदेश सरकार मे शामिल भाजपा के मंत्रियों ने तथा केंद्र सरकार में तेदेपा के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






