ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा की लिस्ट में परिवारवाद जमकर झलका है। कई नेताओं के बेटे-बेटियों और बहुओं को टिकट मिले हैं। इसके अलावा दूसरी पार्टी छोड़कर आए नेताओं को भी टिकट दिए गए हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट दिया गया है। राजनाथ सिंह के बेटे के अलावा लालजी टंडन के बेटे, कल्याण सिंह की बहू को, भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी को टिकट मिला है। कल्याण सिंह के पोते को पहले ही टिकट मिल चुका था। सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद (पश्चिम) से टिकट दिया गया है। बीएसपी से भाजपा में आए नेता ब्रजेश पाठक लखनऊ सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे। साहिबाबाद से सुनील शर्मा को टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस नेता संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को अमेठी से टिकट दिया गया है।

भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक शरण को भी टिकट मिला है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख