ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष

लखनऊ: सपा और कांग्रेस के बीच गठजोड़ को लेकर जारी गतिरोध के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज कहा कि गठबंधन करते समय पार्टी कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान और आकांक्षाओं का ध्यान रखा जाएगा। बब्बर ने कहा, ‘अगले विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ बनाते समय पार्टी कार्यकर्ताटों के आत्मसम्मान और आकांक्षाओं का ध्यान रखा जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।’ रालोद के संभावित गठजोड़ से अलग होने के बारे में बब्बर ने कहा कि चुनाव में क्षेत्रीय दलों का भी अपना महत्व होता है। सपा द्वारा 210 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करने के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी को उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार है। इस बीच कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बब्बर की सपा प्रमुख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भेंट हो सकती है। कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जिन नौ सीटों पर फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं, उन पर सपा द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख