ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: हॉलीवुड के सबसे जाने-माने स्टूडियोज में से एक, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को नेटफ्लिक्स ने खरीदने की घोषणा कर दी है।

नेटफ्लिक्स के इस कदम ने मनोरंजन जगत में खलबली मचा दी है, क्योंकि वार्नर ब्रदर्स अपने आप में बड़ा नाम है और अब नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर काम करने से दर्शकों को और अच्छा कंटेंट देखने को मिल सकेगा।

नेटफ्लिक्स ने लगभग 82.7 अरब डॉलर की डील के साथ वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डब्ल्यूबीडी) को खरीदा है। ये दोनों कंपनियां मिलकर वैश्विक स्तर पर मनोरंजन जगत की बड़ी कंपनी बनकर उभरेंगी। हालांकि इस विलय को अमेरिकी सरकार के एंटी-ट्रस्ट नियामकों की मंज़ूरी की जरूरत होगी। डब्ल्यूबीडी के सीईओ डेविड जस्लाव ने कहा, "नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाली पीढ़ियों तक दुनिया भर के लोग दुनिया की सबसे प्रभावशाली कहानियों का मजा लें।

नेटफ्लिक्स ने ये भी जानकारी दी है कि ये डील तभी पूरी होगी, जब डब्ल्यूबीडी से एनएन, टीएनडी और डिस्कवरी जैसे अलग होंगे।

मुंबई: बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी अक्सर सोशल मीडिया पर दोस्त, परिवार और साथी कलाकारों के साथ बिताए गए पलों को शेयर करती रहती है। शनिवार को अभिनेत्री ने अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ तस्वीर शेयर की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "विक्रांत मैसी के साथ बिताया हुआ एक बहुत प्यारा पल मेरी फोन गैलरी में फिर दिखाई दिया।

अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री का प्यार देखअभिनेता विक्रांत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मुझे आपकी वो शाम आज भी बहुत अच्छे से याद है। आपके साथ वक्त बिताना, बातें सुनना और उस ठंडी शाम में साथ बैठकर गर्मागर्म खाना खाना, ये सब सोचकर आज भी मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यह पल शेयर करने के लिए धन्यवाद। बहुत-बहुत प्यार। आपसे दोबारा मिलने का इंतजार है।"

मुंबई: विवादों के बाद फाइनली रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण और डायरेक्शन दोनों ही आदित्य धर ने किया है। अब पति आदित्य के महत्वपूर्ण दिन पर यामी गौतम ने उनकी मेहनत को सराहा है और दर्शकों से भी फिल्म पर ढेर सारा आशीर्वाद लुटाने की अपील की है।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आदित्य के साथ एक प्यारा सा फोटो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में आदित्य की मेहनत का भी जिक्र किया है कि कैसे एक फिल्म बनाने में उन्होंने खुद को पूरा समर्पित कर दिया। उन्होंने लिखा, "आज धुरंधर दिवस है। कुछ सबसे मेहनती और अनमोल लोग जिन्हें मैं जानती हूं और उन्हें अपना परिवार कहने पर गर्व करती हूं, आपने अपना पूरा दिल, समर्पण, लगन, इरादा, जुनून, पसीना, खून, आंसू इस फिल्म के लिए दिए हैं, आदित्य। ये इमोशन आपने कभी किसी के सामने नहीं दिखाए।"

मुंबई: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री उर्मिला मंतोडकर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने मनीष के काम और फिल्म की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर मनीष के घर हुई पार्टी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "'मिरेकल मैन' मनीष मल्होत्रा के साथ एक क्लासी और शानदार शाम थी। हर पल यादगार रहा। मनीष, आपने 'गुस्ताख इश्क' जैसी विश्व-स्तरीय फिल्म बनाकर सच में साबित कर दिया कि अगर इंसान लगातार मेहनत करे, सपने देखे और बिना रुके काम करे, तो चमत्कार सच में हो जाते हैं। आने वाला साल आपके लिए और भी सफलताओं और बेहद खास मुकामों से भरा हो! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका हर दिन शानदार रहे।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख