- Details
गुवाहाटी: असम के अवैध प्रवासी लोगों को वापस भेजने, सुबनसरी बांध और बांग्लादेश के साथ भूमि समझौता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यू टर्न लेने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि लोग ‘अच्छे दिन’ लाने के उनके वादों से उब चुके हैं। गोगोई ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय राज्य दौरे में उनकी सभाओं और पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों का उमड़ना इस बात का संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के पक्ष में हवा बह रही है। गोगोई ने कहा, ‘चुनावों से पहले ‘अच्छे दिन’ लाने के वादे और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर यूटर्न लेने के मोदी सरकार के वादों से लोग उब चुके हैं और लोग कांग्रेस के सर्वाधिक धर्मनिरपेक्ष, गरीब समर्थक और विकासोन्मुखी होने के कारण उसका समर्थन कर रहे हैं।’
- Details
गुवाहाटी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को जेएनयू विवाद के संबंध में नई दिल्ली में पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि सरकार विश्वविद्यालयों में आरएसएस के कुलपति बैठाना चाहती है। असम की राजनीतिक रैली में राहुल गांधी ने कहा, 'जिस तरह से पत्रकारों पर हमला किया गया, यह बिल्कुल गलत है और हम इसकी निंदा करते हैं,' कांग्रेस नेता ने कहा, 'वे प्रत्येक विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुलपति नियुक्त कर रहे हैं। वे भारतीय विद्यार्थियों की आवाज दबा रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे'' उन्होंने कहा कि किसी की भी अपनी राय हो सकती है, लेकिन उसे दूसरों पर नहीं थोपा जाना चाहिए।
- Details
गोहपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे हर किसी के विचारों पर नियंत्रण करना चाहते हैं और लोगों को बांटने एवं नफरत पैदा करने के एजेंडे का पालन कर रहे हैं। असम के सोनितपुर जिले में पार्टी के एक बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस लोगों पर जबरन अपने विचार थोपकर विभाजन और नफरत पैदा करने के एजेंडे का अनुसरण कर रहे हैं जैसा कि जेएनयू में हाल के घटनाक्रमों से दिखाई दिया। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा और आरएसएस में देश की सांस्कृतिक विविधता और जनभावनाओं को लेकर कोई सम्मान नहीं है। देशभक्ति के लाइसेंस की दुकान खोल रखी है आरएसएस ने। वे बस चाहते हैं कि हर कोई उनके विचारों का पालन करे। राहुल ने कहा कि उन्हें हर जगह यहां तक कि विश्वविद्यालयों में भी आतंकवाद दिखता है और वे अपने विचारों से सहमत ना होने वाले हर किसी को आतंकी करार देते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा ने सालों से मुसलमानों को आतंकी करार देकर हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया है।
- Details
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या को मुख्य मुद्दा बना रही है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कोकराझार और नौगांव में दो रैलियों को संबोधित करते हुए इस मुद्दे पर राज्य की तरुण गोगोई सरकार को घेरने की कोशिश की। शाह की पहली रैली कोकराझार में हुई, जहां उन्होंने बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ चुनावी तालमेल की विधिवत घोषणा की। तीन सालों में 1000 करोड़ देने की मांग पर उन्होंने कहा, 'केंद्र इससे ज्यादा राशि का पैकेज देने वाली हैं, लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा। कोकराझार और नौगांव, दोनों ही स्थानों पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। घुसपैठ मामले में वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भाजपा प्रमुख ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया, दूसरी ओर नरेंद्र मोदी सरकार ने अब तक 60 हजार ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






