- Details
गुहावटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) को लगातार दूसरे दिन असम में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। पहली रैली रंगपाड़ा में और दूसरी करीमगंज में संबोधित की । रंगपाड़ा में भी उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। रंगपाड़ा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करने के अपने चितपरचित अंदाज़ में मतदातों को आकर्षित करते हुए कहा वादा किया कि जो प्यार और स्नेह आप लोगों ने मुझे दिया है, वह मैं आपको विकास के जरिए ब्याज समेत लौटाउंगा। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के 15 साल के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए असम में परिवर्तन की तेज बयार बह रही है। उन्होंने सवाल उछाले कि यहां सड़कें हैं क्या?, गांव गांव जोड़ने वाली सड़कें हैं क्या?,आपको सड़क दिखती है क्या?, नहीं दिखती न? उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशान साधते हुए कहा कि आपके मुख्यमंत्री तो कह देंगे कि रंगपाड़ा के नागरिकों को मोतियाबिंद है क्योंकि आपको कुछ दिखता नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कल हमारे गोगोई जी ने बोल दिया कि मोदी को विकास दिखता नहीं क्योंकि उनकी आंखों में मोतियाबिंद है।
- Details
बिहपुरिया/बोकाहाट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में शनिवार को भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह 'बीमारू राज्य' बन गया है और उसे इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस को उखाड़ फेंका जाना चाहिए। मोदी ने बिहपुरिया और बोकाहाट विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'राज्य के लोगों ने भाजपा को वोट देने का फैसला कर लिया है, लेकिन यह सुनिश्चित करिए यह काम अधूरा नहीं रह जाए। कृपया यह सुनिश्चित करिए कि पार्टी दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आए ताकि भाजपा असम को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए दिल खोलकर काम कर सके।' उन्होंने कहा कि सभाओं में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी इस बात का संकेत हैं कि राज्य में कांग्रेस के दिन अब पूरे हो चुके हैं और इस चुनाव में उसके पास कोई मौका नहीं बचा है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'असम अब बीमारू राज्य है और सारी बीमारी और परेशानी की जड़ कांग्रेस है, जिसे किसी भी कीमत पर उखाड़ फेंका जाना चाहिए।'
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के पहले दिन कांग्रेस पर निशाना साधा और पलट वार करते हुए मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने भी ट्वीट करके कह दिया कि प्रधानमंत्री ने अपना वादा नहीं निभाया है। दरअसल, मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यहां 2000 गांव ऐसे हैं, जहां बिजली के खंभे भी नहीं पहुंच पाए हैं। इसके बाद गोगोई ने ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम में विद्युत क्षेत्र (पावर सेक्टर) में विकास हुआ ही नहीं है जबकि असम को इसी काम के लिए अवॉर्ड दिया जा चुका है। इस बीच उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रस्तावित पांच पुलों के लिए धन देने का वादा किया था जबकि अब तक इसके लिए एक पैसा तक नहीं दिया गया है। अगले महीने असम में विधानसभा चुनाव हैं और असम का किला भाजपा को जिताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज (शनिवार) से दो दिन की अपनी यात्रा पर यहाँ हैं। वे इस दौरे में सात रैलियां करेंगे और आज पहली रैली उन्होंने तिनसुकिया में की।
- Details
तिनसुकिया: असम के तिनसुकिया में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, शहर का नाम तिनसुकिया है लेकिन यहां सब दुखिया हैं। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। मेरी सरकार में एक उत्तम मंत्री हैं सर्बानंद। उन्होंने कहा, असम को युवा मुख्यमंत्री मिलने वाला है। मोदी ने राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सुयोग्य मंत्री बताया। मोदी ने असम के मतदाताओं से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को पांच वर्ष का कार्यकाल देने को कहा ताकि राज्य में कांग्रेस के 60 सालों के कुशासन से छुटकारा मिल सके। कैग की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गोगोई सरकार ने धन कहां खर्च हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी और लोग इसका जवाब चार अप्रैल को ईवीएम मशीन के जरिये दें। प्रधानमंत्री ने हालांकि घुसपैठ से जुड़े जटिल मुद्दे का कोई उल्लेख नहीं किया, जिसे भाजपा नीत राजग ने चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाया है। उन्होंने विकास और असम में ठीक ढंग से प्रगति नहीं करने के विषय को ही उठाया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






