ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: भाजपा ने असम में विधानसभा चुनाव असम गण परिषद (एजीपी) के साथ मिलकर लड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि इस अहम पूर्वोत्तर राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव में मुकाबला एक तरफ उसकी अगुवाई में सभी मूल लोगों तथा दूसरी तरफ कांग्रेस और यूडीएफ के बीच होगा। दो बार अपने बलबूते पर राज्य में शासन करने वाली एजीपी कनिष्ठ सहयोगी की भूमिका निभाएगी तथा 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 126 सीटें भाजपा और गठबंधन के अन्य तीन छोटे दलों के बीच बंटेंगी। भाजपा इस गठबंधन की अगुवाई करेगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की और कहा कि तरुण गोगोई की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की मिलीभगत और उसके संरक्षण में राज्य में बड़े पैमाने पर घुसपैठ मुख्य चुनावी मुद्दा होगा तथा भ्रष्टाचार एवं विकासहीन शासन से राज्य की मुक्ति अन्य प्रमुख मुद्दों शामिल होंगे।

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज (बुधवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘सुपरमैन’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो कुछ भी कर सकता है और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा शुरू की गयी परियोजनाओं का श्रेय ले रहे हैं। गोगोई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने कुछ दिन पहले असम में 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली गैस क्रैकर यूनिट समेत अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ किया है और उनके क्रियान्वयन का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी इस तरह से पेश कर रहे हैं, कि सभी चीजें पिछले दो साल के दौरान हुयी है। ऐसे पेश किया जा रहा है कि वह कोई सुपरमैन हैं लेकिन यह सभी परियोजनाएं पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के समय शुरू हुयीं।’ कांग्रेस के 79 वर्षीय नेता ने मोदी को ‘सुपर मार्केटिंग मैनेजर’ बताया, जो भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भी श्रेय देने को तैयार नहीं हैं।

गुवाहाटी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि एनडीए सरकार देश में 17 नए एम्स और 20 कैंसर संस्थानों की स्थापना की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुकी है। नड्डा ने गुवाहाटी मेडिकल कालेज में पीएमएसएसवाई के तहत सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास करने के बाद कहा कि पूरी तरह चालू होने के बाद इन नए एम्स संस्थानों में 16,300 से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 50 'टर्शियरी कैंसर केयर सेंटर' भी स्थापित किए जा रहे हैं। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, झज्जर (710 बिस्तर) और चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, कोलकाता के दूसरे परिसर की भी स्थापना की जा रही है। नड्डा ने कहा कि इसके अलावा देश के 70 मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों की स्थापना की जा रही है और 58 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में उन्नयन किया जा रहा है।

गुवाहाटी: उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि छात्रों को खुद को व्यक्त करने का अधिकार है लेकिन उन्हें ऐसा करने का अधिकार संविधान के दायरे में रहकर है, राष्ट्रीय हित से ऊपर जाकर नहीं। पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, जेएनयू एक शैक्षणिक संस्थान है और छात्रों को वहां खुद को व्यक्त करने का अधिकार है। लेकिन वे संविधान के दायरे के बाहर नहीं जा सकते। वे राष्ट्रीय हितों से ऊपर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा, यह छात्रों को लेकर नहीं है, वामपंथी रहें या दक्षिणपंथी, लेकिन संविधान के दायरे में रहें। जेएनयू में विवाद के तुरंत बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वहां जाने को लेकर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, प्रत्येक राजनीतिक पार्टी को अपना काम करने का अधिकार है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों को विश्वविद्यालयों में छात्रों के मामलों में सीधे रूप से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख