- Details
गुवाहाटी: असम की तरुण गोगोई की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए शिवसागर और सोनारी विधान सभा क्षेत्र में दो सभाओं को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। हालांकि राजधानी गुवाहाटी में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा विज़न डॉक्यूमेंट जारी किए जाने के कारण पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल इन सभा में शामिल नहीं हुए लेकिन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस नारे को दुहराया कि 'असम में अगर आनंद ही आनंद चाहते हैं तो सर्वानंद को को मुख्यमंत्री बनाना होगा।' भाजपा प्रमुख ने दोनों जगहों पर अपने भाषण के निशाने पर मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को रखा और कहा कि उनके 15 साल के कार्यकाल में आज राज्य निचले से चौथे स्थान पर पहुंचा गया है। उन्होंने अपने भाषण में कई आंकड़े दिए जिसमें राज्य में बिजली की स्थिति और उनके अनुसार केंद्रीय राशि का राज्य सरकार द्वारा सही उपयोग नहीं किया जाना मुख्य मुद्दा रहा।
- Details
गुवाहाटी: असम में बांग्लादेश से लगातार हो रही अवैध घुसपैठ को भाजपा ने मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ने दृष्टिपत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने वादा किया है वह सरकार में आई तो भारत-बांग्लादेश सीमा सील की जाएगी। असम विधानसभा चुनाव के लिए दृष्टिपत्र जारी करते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पर घुसपैठ को बढ़ावा देने तथा राज्य की जनसांख्यिकी नष्ट करने का आरोप भी लगाया। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने गोगोई सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दे कर राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने तथा नष्ट करने की कोशिश की। कांग्रेस कई दशकों से ऐसा कर रही है और उसने कोई कार्रवाई नहीं की। असम में चार अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। दृष्टिपत्र में भाजपा ने सत्ता में आने पर राज्य में भारत बांग्लादेश सीमा को सील करने के लिए केंद्र के साथ मिलजुलकर काम करने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने लोगों से वादा किया कि घुसपैठियों को रोजगार देने वाले उद्योगों, कारोबारियों, छोटे एवं मध्यम उद्यमों तथा अन्य एजेंसियों के साथ कठोरता से निपटने के लिए एक कानून बनाया जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: भाजपा ने बुधवार रात असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व कांग्रेस नेता हिमंता बिस्वा शर्मा, लोकसभा सदस्य कमाख्या प्रसाद ताषा के नाम शामिल हैं। ताषा को मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी 126 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने दो सीटों को छोड़कर शेष पर पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने 294 सदस्यों के लिए होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भी 52 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीईसी के अन्य सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया।
- Details
बोरघाट (असम): केंद्र पर दबाव बनाते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि ईपीएफ पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव वापस लेने तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री ने हाल में अपनी बजट की 'फेयर एंड लवली' योजना में चोरों को काले धन को सफेद करने का अवसर दिया है, लेकिन ईमानदारी से वेतन कमाने वाले वर्ग के जीवन भर की संचय निधि पर कर लगा दिया है। प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए राहुल ने उन पर चुनावी वादे पूरा नहीं कर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और कहा कि जिन लोगों ने उन्हें वोट दिया वे अब 'रिफंड' चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस सरकार पर दबाव बनाना जारी रखूंगा क्योंकि यह ईमानदार कामगार वर्ग की सरकार नहीं है, यह गरीब किसानों, पिछड़े वर्ग, युवकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासी और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं है।' राहुल ने कहा कि वह वेतनभोगी वर्ग के लिए लड़ते रहेंगे और सरकार पर दबाव बनाए रहेंगे जो उद्योगपतियों के एक चुनिंदा समूह और काला धन रखने वालों के लिए काम करती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






