- Details
नई दिल्ली: असम गण परिषद (अगप) के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने आज कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना नहीं है लेकिन भाजपा की तरफ से कोई ठोस ‘प्रस्ताव’ आने पर वह विचार कर सकती है। उन्होंने बताया, ‘सैद्धांतिक रूप से कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन नहीं हो सकता। अगप का गठन कांग्रेस विरोधी विचारधारा के साथ हुआ था। इसलिए कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं है।’ महंत (63) ने कहा कि गठबंधन के लिए अगप ने कुछ छोटे स्थानीय दलों से बातचीत की है लेकिन अब तक भाजपा के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। अगर वे किसी ठोस प्रस्ताव के साथ हम लोगों से संपर्क करते हैं तो हम लोग चर्चा कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठजोड़ पर निर्णय लेने के लिए अगम की तरफ से एक समिति का गठन किया गया है।
- Details
लेपेटकाटा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विकास के नये मॉडल की पुरजोर वकालत की ताकि केंद्र सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पालिसी’ के तहत इस क्षेत्र की शक्ति के साथ ही पड़ोसी देशों की ‘सामूहिक शक्ति’ का पूरा उपयोग किया जा सके । असम की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों का विकास उनकी सरकार के लिए प्राथमिकता का विषय है। ब्रह्मपुत्र क्रैकर पालिमर लिमिटेड और नुमालिगढ़ रिफायनरी लिमिटेड वैक्स संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘ पूर्वोत्तर राज्यों के विकास का एक नया मॉडल होना चाहिए ताकि इस क्षेत्र के साथ म्यामां, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया की सामूहिक शक्ति को हासिल किया जा सके ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ देश का संतुलित और सम्पूर्ण विकास होना चाहिए। ऐसा नहीं हो कि देश का केवल पश्चिमी इलाका प्रगति करे और पूर्वी एवं पूर्वोत्तर इलाका पीछे रह जाए । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसी होने पर देश का विकास अधूरा रह जायेगा । ’’
- Details
डिब्रूगढ़: उत्तर-पूर्व के दौरे पर शुक्रवार को गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा के लिए चुनावी शंखनाद किया। संसद में बाधा के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वे लोकसभा चुनाव में हार का बदला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा विरोध करने वालों में भी विपक्षी दलों में ऐसे नेता हैं जो चाहते हैं कि संसद में कामकाज हो लेकिन एक परिवार राज्यसभा में कामकाज नहीं चलने देने पर अड़ा हुआ है। विपक्ष में ऐसे नेता हैं जो संसद को चलने देना चाहते हैं जबकि वे मेरा विरोध करते हैं, लेकिन एक परिवार राज्यसभा को न चलने देने पर अड़ा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को असम पहुंचे और डिब्रूगढ़ में दो बड़ी परियोजनाओं का उद्धघाटन किया, जिसमें एक मेगा पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट भी शामिल है। डिब्रूगढ़ में आज (शुक्रवार) एक आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई घोषणाऐं भी कीं।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने असम के गरीबों के लिये करोड़ों रूपए की कल्याणकारी योजना के लिये मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को अपनी स्वीकृति देने से यह कहते हुये इंकार कर दिया है कि पहले उन्हें सार्वजनिक कोष से वितरित की जाने वाली नकद राशि के लाभान्वितों की पहचान का पैमाना निर्धारित करने की आवश्यकता हैं । प्रधान न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘हम इसे जारी रहने की अनुमति नहीं देंगे। आपको पहले गरीबों में उन जरूरतमंदों की पहचान का पैमाना निर्धारित करना होगा जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत सार्वजनिक कोष से नकद राशि दी जायेगी।’’ पीठ ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट को योजना दिखाइये और उसकी स्वीकृति हासिल कर लीजिये। यह सब होने तक आपको किसी भी कल्याणकारी योजना के तहत कोई राशि वितरित नहीं करनी चाहिए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






