- Details
गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर के पास देश में दूसरी हरित क्रांति शुरू करने की क्षमता है। मोदी ने यहां एक रैली में कहा, ‘पूर्वोत्तर और असम के पास काफी मात्रा में पानी, उर्वर भूमि और कड़ी मेहनत करने वाले किसान हैं। प्रथम हरित क्रांति पंजाब और हरियाणा में हुई थी। अब दूसरी हरित क्रांति इस क्षेत्र में हो सकती है।’ किसानों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘2022 में, जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष मना रहा होगा, मेरी कामना है कि तब किसानों की आय दोगुनी हो जाए। हमें यह करने की जरूरत है। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन यदि हमने दृढ़ संकल्प के साथ प्रगति की, तो यह संभव है।’ उन्होंने कहा कि असम और समूचा पूर्वोत्तर इस लक्ष्य को पाने में अत्यधिक योगदान दे सकते हैं।
- Details
गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को असम में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मोदी दो दिन के पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। कोकराझार में मोदी ने कहा कि मैं आपके सपनों को सच करने आया हूं। दरअसल, चुनाव से पहले भाजपा को राज्य में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) का साथ मिला है। प्रधानमंत्री ने चुनावी भाषण में कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, इस दिल में आप ही समा गए हैं, इसलिए ये दिल भी खुल चुका और हाथ भी खुल चुके हैं। मोदी ने कहा कि 12 साल से जो वादे आपसे किए गए उन वादों का भी निपटारा नहीं हुआ। उन्होने कहा कि वे 15 साल में कुछ नहीं कर पाए, मुझसे चाहते हैं कि 15 महीने में सब कर दूं। उन्होने कहा कि यहीं से मनमोहन सिंह जी को चुनकर भेजा, फिर भी कामों की इतनी लंबी लिस्ट बाकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के बदलने के लिए मेरा तीन सूत्री कार्यक्रम है।
- Details
गुवाहाटी: मुख्यमंत्री तरूण गोगोई भाजपा नेता हिमांता बिस्वा शर्मा द्वारा उनके खिलाफ दायर किए गए 100 करोड़ रूपए के मानहानि मामले में एक अदालत के समक्ष पेश हुए। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और कांग्रेस के कुछ विधायकों के साथ दीवानी न्यायधीश संख्या एक अदालत में पेश हुए। पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अदालत क्षेत्र में एकत्र हुए थे। अदालत से बाहर आते हुए गोगोई ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख आठ फरवरी निर्धारित की है। हम तभी अपनी आपत्तियां दर्ज करवाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। एक मुख्यमंत्री और अन्य लोगों में कोई अंतर नहीं है। अदालत के समन की तामील करते हुए, मैं आज अदालत में पेश हुआ हूं। मेरे खिलाफ आरोप लगा है। हम वापस लड़ेंगे।’’
- Details
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपनी दो दिवसीय यात्रा की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं । मैं सिक्किम और असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा और नागरिकों से चर्चा करूंगा ।’’ मोदी ने कई ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी सरकार पूर्वोत्तर के विकास की आकांक्षाओं को पूरा करने और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं असम में रहूंगा जहां मैं राज्य के युवाओं तथा पूर्वोत्तर में आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों से संवाद करूंगा ।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘गंगटोक में राज्यों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन होगा । सिक्किम में ऐसा सम्मेलन होने से विशेष तौर पर प्रसन्न हूं । ’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






