- Details
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के चुनावों में किसी नेता का नाम घोषित नहीं करने की अपनी परंपरा को बुधवार को तब तोड़ दिया जब असम विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया। भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने घंटे भर चली बैठक में यह फैसला किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल थे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के साथ नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘असम की जनता सर्वानंद सोनोवाल को राष्ट्रीय नायक के तौर पर जानती है। संसदीय बोर्ड ने फैसला किया है कि पार्टी उनके नेतृत्व में असम चुनाव लड़ेगी। भाजपा असम में अपनी सरकार बनाने जा रही है।’
- Details
गुवाहाटी: असम के मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क में 48 घंटे से भी कम समय में दो गैंडे मृत पाए गए है। इस साल अब तक तीन गैंडों का शिकार किया गया है। पार्क के एक अधिकारी ने बताया, 'रात करीब 12:30 बजे बुरापहर रेंज से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह फॉरेस्ट गार्ड ने एक गैंडे का शव बरामद किया है। इस गैंडे के सींग का पता नहीं चल सका है। प्रशासन के अनुसार, शिकार के स्थान के पास पड़े हुए गोला-बारूद से यह पता चलता है कि राज्य के उग्रपंथी संगठन शिकार की इस घटना में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि दुनिया में मौजूद एक सींग वाले गैंडों के चलते काजीरंगा पार्क हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा है।
- Details
नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ सीटों पर चुनावी तालमेल करने को तैयार है। गोगोई ने कहा, 'हम किसी चुनाव पूर्व गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन हम कुछ सीटों पर कुछ चुनावी तालमेल पर विचार करने को तैयार हैं।' गोगोई का बयान एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की पेशकश करने के एक दिन बाद आया है। एआईयूडीएफ का राज्य की 34 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी में अच्छा खासा आधार है।
- Details
कोकराझार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से मिलने वाले एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। दिल्ली अब राज्य सरकारों से हिसाब मांगती है। उन्हें खर्च किए गए प्रत्येक रुपये का हिसाब रखना होगा। लोगों के धन की लूट को रोकना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब उन्होंने विकास कोष को लेकर जवाबदेही मांगी तो असम सरकार और पूर्वोत्तर में कई अन्य राज्य सरकारें परेशान हो गईं। उन्होंने कहा, असम सरकार को हमें ब्योरा देना होगा कि विकास का धन कहां चला गया। पूर्वोत्तर में सभी सरकारों को पूरा हिसाब किताब देना होगा। इसी वजह से, ये लोग मुझे पसंद नहीं करते। लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। वे मुझे पसंद करें या नहीं करें। मैं देश के लिए काम करता हूं। मैं विकास के लिए काम करता हूं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






