ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

आगरा: जवाहर यमुना पुल डैमेज हो गया है, रविवार आधी रात से पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई। वाहनों के दबाव से पुल हिल रहा है, इससे पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ट्रक, बस सहित हल्के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है, इसके आदेश जारी ​कर दिए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे से वाटर वक्र्स आने के लिए यमुना पर बने पुराने जवाहर पुल पर यातायात का दबाव बढता जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से पुल वाहनों के दवाब से बुरी तरह से हिलने लगा था। इसके भार सहने की क्षमता के लिए पिलर पर लगाए गए बैरिंग खराब हो गए हैं, इससे वाहनों की संख्या बढने पर पुल बुरी तरह से हिलने लगता है। बैरिंग के पूरी तरह से डैमेज हो जाने पर बडा नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए एनएचएआई ने रविवार आधी रात को आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि एनएच टू पर यमुना पर बना जवाहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश संजय मिश्र ने उत्तर प्रदेश के नये लोकायुक्त के रूप में आज (रविवार) शपथ ग्रहण कर ली और इसके साथ ही इस मुद्दे पर लगभग दो साल से राजभवन और राज्य सरकार के चल रही खींचतान समाप्त हो गयी। राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) संजय मिश्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मिश्र एन के मेहरोत्रा की जगह लेंगे, जो वर्ष 2006 की 16 मार्च से लगभग 10 साल तक इस पद पर रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा लोकायुक्त चयन समिति दो अन्य सदस्य इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के अलावा अखिलेश सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में वापसी की अटकलों के बीच अमर सिंह ने इस विषय पर अपने पत्ते नहीं खोले, लेकिन कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह मेरे बड़े भाई थे, हैं और रहेंगे और मनुष्य का भाग्य कब किस करवट बैठे, कुछ नहीं कहा जा सकता। सपा के वरिष्ठ नेता एवं अपने धुर विरोधी माने जाने वाले आजम खान पर चुटकी लेते हुए अमर सिंह ने कहा कि चुनावी वर्ष में आजम सपा की 'जरूरत' हैं और इसलिए वे उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहेंगे। अमर सिंह ने कहा, अभी मैं लखनऊ में हूं और नए लोकायुक्त संजय मिश्र के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आया हूं, जो मेरे गृह जनपद आजमगढ़ से जुड़े कन्हैया लाल मिश्र के परिवार से हैं। इससे पहले भी मैं गैर राजनीतिक कार्यक्रमों में मुलायम सिंह के साथ था, चाहे अस्पताल का उद्घाटन हो, उनका जन्मदिन हो या दिवंगत जनेश्वर मिश्र से जुड़ा कार्यक्रम हो।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले लगभग चार साल के दौरान प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। राज्य सरकार का संकल्प है कि अक्टूबर 2016 से ग्रामीण इलाकों में कम से कम 16 घंटे एवं शहरी क्षेत्रों को 22 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो। इस संबंध में प्रदेश सरकार एवं वितरण कंपनियों द्वारा लगभग 11,000 मेगावाट की वर्तमान विद्युत उपलब्धता को अक्टूबर 2016 तक बढ़ाकर लगभग 17,500 मेगावाट करने के लिए सभी प्रबन्ध कर लिए गए हैं। यहीं नहीं, बढ़ी हुई उपलब्ध बिजली को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए पारेषण एवं वितरण तंत्र के विकास एवं सुदृढीकरण की भी सभी योजनाएं बना ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में पारेषण क्षेत्र में 35 नए उपकेन्द्रों का निर्माण पूरा करके उन्हें ऊर्जीकृत किया गया है, जबकि इससे पूर्व वर्ष 2007 से 2012 की अवधि में प्रतिवर्ष 17 उपकेन्द्रों का निर्माण पूर्ण किया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख