ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी ट्रिपलएससी) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के कुल 3133 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा। ये भर्तियां स्थायी रूप से की जाएंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख