- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच कुछ समय निकालकर बॉलीवुड की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ देखी। इस फिल्म को हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने ’टैक्स फ्री’ किया है। फिल्म देखने मॉल पहुंचे नेताजी सपा के एक नेता ने बताया कि यादव दोपहर फिल्म देखने के लिए एक मॉल में पहुंचे। उन्होंने कहा नेता जी ने लगभग दो दशक के बाद हॉल में कोई फिल्म देखी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार सहित इस फिल्म को हाल ही में देख चुके हैं। फिल्म के निदेशक संजय लीला भंसाली है। सैफई महोत्सव में आए थे रणवीर फिल्म में बाजीराव का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में ’सैफई महोत्सव’ में कार्यक्रम पेश किया था।
- Details
लखनऊ: भाजपा ने वर्ष 1990 में अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में विवादित ढांचा बचाने के लिये कारसेवकों पर गोलियां चलवाने पर अफसोस जताने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। वहीं, कांग्रेस ने यादव के इस बयान को साम्प्रदायिक धुव्रीकरण की कोशिश करार देते हुए उन पर हिन्दू वोटों को एकजुट करने में भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रान्तीय प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जिन कारसेवकों पर गोलियां चलवायीं वे निहत्थे थे। ऐसे में उन पर गोली चलाने का आदेश देकर ‘जघन्य अपराध’ किया गया। महज दुख जता देने से उन कारसेवकों के परिजन को सुकून नहीं मिलेगा जो अयोध्या में सुरक्षाबलों की गोलियों का निशाना बने थे।
- Details
गाजियाबाद: रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पास से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। घटना के वक्त गणतंत्र दिवस पर चौकसी के मद्देनज़र गाजियाबाद पुलिस दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रुकवाया, तो उसमें से उतरकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद बदमाशों ने फ़ायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बाद में एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम अंकित है।
- Details
वाराणसी: आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कथित तौर पर 'युद्ध अपराधी' बताने वाला जवाहर लाल नेहरू का तथाकथित पत्र 'फर्जी' है। एक संवाददाता सम्मेलन में आप नेताओं आशुतोष और संजय सिंह ने नेहरू के तथाकथित पत्र को फर्जी करार दिया। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने भी उस पत्र को जाली बताया था। आप नेताओं ने कहा कि चुपचाप जो पत्र इंटरनेट पर डाला गया वह एक साजिश है, जिसमें कुछ लोग एक नेता को दूसरे की तुलना में बड़ा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी सरदार पटेल को अन्य नेताओं की तुलना में बड़ा दिखाने का प्रयास किया गया था। आप नेताओं ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से जिन लोगों का कोई संबंध नहीं है, वह लोग नेहरू और गांधी को छोटा बताने की कोशिश कर रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






