- Details
लखनऊ: रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सबसे उम्रदराज पक्षकार मुहम्मद हाशिम अंसारी को बीमारी की वजह से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में भर्ती किये जाने के बाद आज (रविवार) लगातार दूसरे दिन भी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया। उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है। 96 वर्षीय अंसारी को सीने में दर्द की वजह से कल फैजाबाद से लाकर केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल कर रहे डाक्टरों के मुताबिक वे अंसारी को लगाये गये स्थायी पेसमेकर की स्थिति की जांच कर रहे हैं। उनका हीमोग्लोबिन सामान्य है। अंसारी के 2डी ईको परीक्षण का नतीजा भी सामान्य है और उनकी हालत स्थिर है। अयोध्या के मूल निवासी और पेशे से दर्जी अंसारी विवादित स्थल के मुकदमे के सबसे पुराने पक्षकार हैं। वह दिसम्बर 1949 से इस मामले से जुड़े हैं । अंसारी को वर्ष 1954 में प्रतिबंध के बावजूद विवादित स्थल पर अज़ान देने के आरोप में फैजाबाद की अदालत ने दो साल की सजा सुनायी थी।
- Details
नई दिल्ली: सरकार ने प्रदेश में कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए केंद्र सरकार से इस पर होने वाले खर्च के 50 फीसदी धन की मांग की है। माना जा रहा है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर राज्य सरकार को 20 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, लिहाजा सरकार ने केंद्रीय बजट में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम मांगी है। इसी के साथ लखनऊ, नोएडा व गाजियाबाद में मेट्रो निर्माण चल रहा है, जबकि वाराणसी और कानपुर में मेट्रो चलाने के लिए भी धन की मांग की गई है। यह मांग शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बजट पूर्व बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने की। इस मांग को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र बाजपेई ने रखा। सरकार की ओर से कहा गया कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जा चुकी है। संभवत: सातवां वेतन और पेंशन पुनरीक्षण पहली जनवरी 2016 से लागू किया जाना है। यूपी सरकार को भविष्य में इसे लागू करना होगा। जिससे राज्य के खर्च में व्यापक वृद्धि होगी।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बगैर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि जटिल कानून खत्म करेंगे, बताएं कहां खत्म किए ? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो जटिल कानून खत्म कर किसानों को फायदा भी दे दिया। मुख्यमंत्री ने यह बात अपने सरकारी आवास पर नई राजस्व संहिता का विमोचन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जो काम नेता जी ने शुरू किया था उसे मैंने पूरा किया है। अखिलेश ने कहा कि हम युवाओं को नौकरी देने के साथ ही किसानों को और मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले समय में इसी तरह काम करती रहेगी। संशोधित राजस्व संहिता से ग्रामीणों व किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। छोटी-छोटी बात पर कोर्ट-कचहरी के चक्कर खत्म होंगे। सरकार ने मेट्रो, इंफ्रास्ट्रक्चर व पावर सेक्टर में काफी काम करके उपलब्धियां हासिल की हैं, नई उपलब्धियों में अब राजस्व संहिता भी जुड़ गई है।
- Details
गाजीपुर: नगर विकास मंत्री आजम खान ने दावा किया है कि पाक दौरे में प्रधानमंत्री मोदी मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम से भी मिले थे। बादशाह कहें तो प्रमाण के रूप में फोटोग्राफ भी दिखा सकता हूं।नवाज शरीफ के यहां उनकी मां से मुलाकात के दौरान अडानी और जिंदल भी मौजूद थे। करंडा क्षेत्र के बड़सरा गांव में अबु कलाम इंटर कालेज के वार्षिक समारोह में शामिल होने आये आजम खान ने हैलीपैड पर पत्रकारो के साथ बातचीत में केंद्र सरकार को डील वाली सरकार बताते हुए कहा कि वाराणसी तो क्योटो नहीं बन पाया, लेकिन जापान के प्रधानमंत्री इसी नाम पर हजारों करोड़ की डील करके चले गए। आजम खान ने यह भी कहा की हमारे प्रधानमंत्री पाक के प्रधानमंत्री को पश्मीना शाल और मलीहाबादी आम भेजते हैं, तो वहां से सीक कबाब आते हैं। वह कबाब लौकी के नहीं होते हैं, इसके भी मेरे पास सबूत हैं। स्मार्ट सिटी के बारे में उन्होंने कहा की बंगाल, यूपी और बिहार को इसलिए शामिल नही किया क्योंकि वहाँ भाजपा की सरकार नही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






