- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में निवेशक आयेंगे, तो राज्य के विकास के लिए बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार का यह आखिरी साल है, मगर हम अगली बार भी निवेशक सम्मेलन में आयेंगे। निवेशक अभी से निवेश करेंगे तो यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह बात गोमतीनगर के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित निवेशक सम्मेलन में कही। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शाही अंदाज में मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी का जन्मदिन उनके बेटे ने मनाया है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि नेताजी के जन्मदिन पर जो कुछ भी खर्च किया गया वह पार्टी फंड से हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पूछे गए एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमारी बुआ हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ नहीं बोला है तो हम भी उन पर कुछ नहीं बोलेंगे। मायावती के जन्मदिन पर उनके यहां जाने के सवाल पर मुस्कराते हुए सीएम ने कहा कि आज मेरी पत्नी डिंपल यादव का भी जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि जहां केक मिलेगा मैं तो वहीं जाऊंगा।
- Details
इलाहाबाद: त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए शुक्रवार की भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संगम से लेकर गंगा के घाटों पर तीन किलोमीटर दूर तक स्नान करने और उसके बाद दान करने वालों की भीड़ जुट गई। संतों के साथ गृहस्थों ने पुण्य की डुबकी लगाई। शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ, शंकराचार्य नरेन्द्रानंद सरस्वती के साथ अनेक संतों ने डुबकी लगाई। कल्पवास के लिए जुटे श्रद्धालुओं और स्नान के लिए आए लोगों ने गौदान भी किया। यह सिलसिला शाम तक चलेगा। मेला में जमीन न मिलने पर स्नान का बहिष्कार प्रमुख संत स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने माघ मेला में ज्योतिषपीठ के नाम से आवंटित जमीन दूसरे को दिए जाने का विरोध करते हुए मेला में स्नान का बहिष्कार कर दिया।
- Details
अलीगढ: फेसबुक पर की गयी एक पोस्ट से कथित रूप से खिन्न होकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने जिले की अतरौली सीट से 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषित उम्मीदवार सुश्री संगीता चौधरी का टिकट काट दिया । बताया जाता है कि सुश्री मायावती फेसबुक पर सुश्री संगीता चौधरी द्वारा पोस्ट की गयी एक तस्वीर को लेकर बेहद खिन्न थीं जिसमें छोटे छोटे बच्चों को उनका चरण स्पर्श करते हुए दिखाया गया था। इस पोस्ट की कुछ लोगों ने खूब आलोचना की जिससे पार्टी नेतृत्व नाराज हो गया । इस बीच, सुश्री चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था कि एक फेसबुक पोस्ट की वजह से इतना बखेडा खडा हो जायेगा ।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल में सम्पन्न पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने के आरोप में अखिलेश यादव ने आज (बुधवार) सपा के चार विधायकों को निलम्बित तथा एक पूर्व सांसद समेत 10 नेताओं और पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सीतापुर, शाहजहांपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर तथा श्रावस्ती में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ काम करके अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं तथा पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






