ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा जश्न मनाने के लिए चलाई गोली आठ वर्षीय एक बच्चे को लग गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना शामली के कैराना कस्बे की है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पीड़ित सामी कल कैराना इलाके के पास रिक्शे से गुजर रहा था। उस दौरान उसे सपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई गई एक गोली लग गई। गोली लगने से घायल बच्चे की बाद में मौत हो गई। कार्यकर्ता स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार नफीसा की जीत का जश्न मना रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विजयी उम्मीदवार के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इलाहाबाद: देशभर में आज (सोमवार) मौनी अमावस्या मनाई गई। माघ मेले में मौनी अमावस्या में शामिल होने के लिए इलाहाबाद में अब तक यहां करीब 10 लाख लोग पहुंच चुके हैं। इससे पहले मौनी व सोमवती अमावस्या 23 फरवरी 2012 को एक साथ आई थीं। अब तीन साल बाद 4 फरवरी 2019 में फिर से आएंगी। श्रद्धालु यूपी के इलाहाबाद यानी त्रिवेणी और उत्तराखंड के हरिद्वार यानी हरकी पौड़ी में स्नान के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़े है। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत रखकर गंगा स्नान कर दानपुण्य करने से मनुष्य के सभी पाप समाप्त होते हैं। इलाहाबाद में सुबह से ही स्नान करनेवालों की भारी भीड़ जमा है। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 लाख लोग गंगा में स्नान करेंगे और यह सिलसिला सुबह से जारी है। घाटों पर साधु संतों के आश्रम, धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है।

लखनऊ: पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली ने रविवार को लखनऊ महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखेरा और शहरवासियों का दिल जीत लिया। गुलाम अली का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शिवसेना की धमकी के मद्देनजर महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था। शिवसेना की धमकी की वजह से गुलाम अली का भारत में पूर्व का कार्यक्रम रद्द हो गया था। लखनउ पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजामात किये थे ताकि शिवसैनिकों की ओर से कार्यक्रम के दौरान कोई गडबडी नहीं होने पाये। इससे पहले पाकिस्तानी गायक ने दादा मियां की दरगाह पर चादर चढायी और भारत-पाक शांति की दुआ की। मुंबई में शिवसेना के दबाव में कार्यक्रम रद्द किये जाने के बारे में गुलाम अली ने कहा, ‘मैं नाराज नहीं हूं। मैं इन लोगों को प्यार करता हूं और मुझे पता है कि प्यार धारणाएं बदल सकता है।’

नई दिल्ली: नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह को 2008 से 2014 के बीच उनके कार्यकाल में 100 करोड़ रुपये बेनामी कमीशन के तौर पर मिले थे। सीबीआई की शुरुआती जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यादव सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मामले में प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र को गिरफ्तार किया गया था जो सिंह को रिपोर्ट किया करता था। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच दर्शाती है कि 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को सिंह ने अपने कार्यकाल में मंजूरी दी थी। इनमें उसने करीब पांच प्रतिशत कमीशन लिया। सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि नवंबर 2014 के अंत में सिंह ने आठ दिन के भीतर 959 करोड़ रुपये की कीमत के 1,280 अनुबंध मुचलकों पर कथित रूप से हस्ताक्षर किए थे । सूत्रों ने यह भी बताया कि ये सिंह के साथ काम कर रहे कुछ अधिकारियों सहित नोएडा स्टाफ के बयानों पर आधारित अस्थायी आंकड़े हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख