ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ: विधानसभा के बजट सत्र का कार्यक्रम तय हो गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा 29 जनवरी से 11 मार्च तक चलेगी। 12 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2016-17 का बजट पेंश करेंगे। विधान मंडल के बजट सत्र की शुरूआत 29 जनवरी को राज्यपाल राम नाईक द्वारा विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के साथ होगी। वे सबेरे 11 बजे विधानसभा मंडप में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के बीच अपनी सरकार का अभिभाषण देंगे। विधानसभा का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगा यानी अभी 43 दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें बीच में शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा सार्वजनिक अवकाश भी पड़ेंगे। इस तरह करीब एक माह ही विधानसभा चलेगी।

जालौन: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली और जालौन जनपद के किसानों को 40 नलकूप व 10 बिजलीघरों की सौगात दी। मुख्यमंत्री  ने कहा मई से ऐसी पुलिसिंग देखने को मिलेगी कि 100 नंबर पर डायल करते ही 10 मिनट में पुलिस आपके पास मदद को पहुंच जाएगी। 108 परियोजना का लोकार्पण और उद्घाटन करने के साथ उन्होंने बसपा और भाजपा पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा केन्द्र से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। एस्सल ग्रुप के द्वारा निर्मित 50 मेगावाट सोलर प्लांट का किया लोकार्पणकिया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की बुंदेलखंड उनकी सरकार में प्राथमिकता पर है और यहाँ के लोगो के लिए लगातर सुविधा दे रही है ।उन्होंने कहा की इस प्लांट से यहाँ के लोगो को बहुत फायदा होगा ।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने चौथी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर न बैठने के फैसले का मंगलवार को खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद मुख्यमंत्री इसलिए नहीं बना ताकि जनता के बीच रहकर सरकार को नियंत्रित कर सकूं। सपा मुखिया गणतंत्र दिवस पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश सरकार और राज्य के मंत्रियों को कई मौके पर फटकार लगाने वाले मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार पर जनता का नियंत्रण होना चाहिए। वह काम मैं जनता के बीच रहकर कर रहा हूं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें संविधान में संशोधन करने के प्रयास में जुटीं हैं। यह देशहित में कतई ठीक नहीं है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी देश के संविधान में इतने संशोधन नहीं हुए हैं, जितना हमारे संविधान में हो चुका है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

गाजियाबाद: राष्ट्रीय स्तर की 16 वर्षीय एक तैराक ने शहर के गोविंदपुरम इलाके में अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (शहर) अजय पाल शर्मा ने बताया कि सायरा सिरोही की बहन ने देर रात करीब डेढ़ बजे अपनी बहन का शव उसके कमरे में छत पर लगे पंखे से झूलता पाया। उसने फिर पुलिस को सूचना दी। शर्मा के अनुसार, मकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सायरा दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी और तैराकी में उसने कई पदक हासिल किए थे। उसके पिता जयदीप सिरोही ने वर्ष 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख