- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के बजट सत्र की शुक्रवार को हंगामेदार शुरुआत हुई। समवेत सदन में विपक्षी सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी की वजह से राज्यपाल अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर सके। राज्यपाल नाईक संयुक्त सदन में जैसे ही अपना अभिभाषण करने के लिये खड़े हुए, बसपा सदस्य ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये। बसपा, कांग्रेस और रालोद के सदस्य हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे बैनर लहराते देखे गये। कांग्रेस के सदस्य राहुल गांधी की तस्वीर छपी टोपी लगाये थे। सत्र की इस हंगामाखेज शुरुआत के दौरान सत्तारूढ़ सपा के साथ-साथ भाजपा के सदस्य भी अपने-अपने स्थान पर बैठे रहे। राज्यपाल ने लगभग 20 मिनट तक अपना अभिभाषण पढ़ा, लेकिन 109 पृष्ठ के अभिभाषण को वह पूरा नहीं कर सके।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस संजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। कोर्ट ने वीरेंद्र सिंह का नाम वापस ले लिया है। गौरतलब है कि कोर्ट ने 16 दिसंबर को वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का लोकायुक्त बनाने वाला आदेश दिया था। कोर्ट ने आदेश में लोकायुक्त नियुक्त नहीं किये जाने पर सख्त नाराजगी जताई और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक साधारण से मामले में प्रदेश के संवैधानिक पदाधिकारी एक राय नहीं बना पाए। नियुक्ति के लिए कई बार वक्त दिया गया। लंबी बैठकों का दौर चला और जस्टिस वीरेंद्र सिंह का नाम यूपी सरकार ने कोर्ट के सामने रखा, लेकिन हमें उनके बारे में कई तथ्य साफ नहीं हैं। जाहिर है कि उनके नाम पर गंभीर संदेह है। इसके कारण उनका नाम हटाया जा रहा है।
- Details
लखनऊ: अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगे समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने युवा संगठनों के पेंच कसते हुए कहा कि अगर अच्छे कामों का प्रचार नहीं करोगे, तो सरकार अगली बार कैसे बनाओगे? उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि तीन साल में इन्होंने सारे वादे पूरे कर दिए हैं। हमें उम्मीद नहीं थी कि वह अच्छा काम कर ले जाएंगे। मुलायम ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केवल झूठे वादे कर जनता को ठगा है। न बेरोजगारों को रोजगार मिला न कालाधन वापस आया और देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। मुलायम ने यह बात मंगलवार को पार्टी दफ्तर में युवा संगठनों के सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि नोएडा की घटना में जिन लोगों ने हत्या कराई वह भाजपा से जुड़े थे।
- Details
लखनऊ: रोडवेज के पच्चीस हजार संविदा कंडक्टरों और ड्राइवरों को राज्य सरकार ने वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। परिवहन निगम ने संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किलोमीटर 9 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसके आदेश बुधवार की शाम को जारी कर दिए गए। संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों को एक फरवरी से बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। परिवहन मंत्री यासर शाह के निर्देश पर लिए गए फैसले के तहत ड्राइवर,कंडक्टरों को 1 फरवरी से प्रति किलोमीटर 1.26 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। फिलहाल उन्हें 1.17 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक मिल रहा है। निगम ने करीब 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आसतन एक दिन में 500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले रोडवेज ड्राइवरों और कंडक्टरों के वेतन में प्रतिदिन 45 से 65 रुपये तक की बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है। कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री यासर शाह से मुलाकात कर पारिश्रमिक में बढ़ोतरी न होने की शिकायत की थी। मंत्री ने कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






