ताज़ा खबरें
कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का सुप्रीम आदेश
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, चार जवान शहीद

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के 25 दिसंबर को किसान संवाद के जवाब में अब सपा भी आगे आ गई है। समाजवादी पार्टी 25 दिसंबर को समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम करेगी। गांव के स्तर पर किसानों के बीच पार्टी के नेता घेरा बनाकर चैपाल लगाएंगे। पार्टी के सांसद, विधायक तथा अन्य प्रमुख नेता स्वयं किसी गांव में जाकर किसान घेरा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। 

सपा ने अपनी किसान यात्रा अब आगे के लिए निरस्त कर दी है। रविवार को किसान यात्रा का आज अंतिम दिन समापन हो गया है। समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएंगी। वे जहां किसानों से संवाद करेंगे। वहीं उन्हें समाजवादी नीतियों और समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी जाएगी। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेता गांवों में किसानों की चौपाल में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं तथाकथित कृषि सुधार अधिनियम की सच्चाई से भी अवगत कराएंगे कि भाजपा सरकार किसानों को किस कदर बर्बाद करने पर तुली हुई है।

उन्होंने कहा, विडम्बना है कि देश का अन्नदाता ठंड में ठिठुरते हुए अपनी बात कहना चाहता है, परन्तु प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात कर रहे हैं। भाजपा की हठधर्मी के चलते दर्जनों किसान अपनी जानें गवां बैठे हैं।

भाजपा सरकार किसानों को बदनाम कर रही है। किसानों तक यह बात पहुंचाने और सरकारी साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए गांव-गांव में समाजवादी नेता अलाव जलाकर घेरा में चैपाल करेंगे। जब देशव्यापी किसान आंदोलन शुरू हुआ तो समाजवादी पार्टी ने उसका पूरी दृढ़ता से समर्थन किया। किसानों के भारत बंद में भी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकती।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख