ताज़ा खबरें
कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का सुप्रीम आदेश
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, चार जवान शहीद

लखनऊ: कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि चार दिसंबर को किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस पर भाजपा सरकार ने सपा कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया। कुछ जगहों पर सरकार ने पुलिस से कार्यकर्ता के ऊपर लाठीचार्ज भी करवाया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है, क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है।

 

सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को किया था गिरफ्तार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। कई जगह पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया था। इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लखनऊ में जिलाध्यक्ष समेत 200 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। जौनपुर में करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी तरह पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कई जगहों पर तो कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की थी। 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख