ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच रविवार को आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन हो गया है। लखनऊ में दोनों पार्टियों की ओर से की गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया गया। सपा 298 तथा कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव। यूपी के समाजवादी पार्टी प्रमुख नरेश उत्तम ने यह जानकारी दी। गठबंधन का ऐलान करने के लिए राजबब्बर रविवार शाम लखनऊ आए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी। पार्टी के एक नेता ने बताया था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस को 120 सीट देने के लिए तैयार थे पर बाद में वे अपनी बात से पलट गए थे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने रविवार को कहा कि सपा के साथ गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने कोशिशें की हैं। सपा सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अखिलेश ने सकारात्मक रुख दिखाया और कांग्रेस ने थोड़ा लचीला रुख अपनाया, इसलिए ये गठबंधन हो पाया है। रायबरेली ओर अमेठी के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश की कई सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ था। दरअसल, कांग्रेस चाहती थी कि इन जिलों की सारी सीटें गठबंधन के तहत कांग्रेस को मिले।

वहीं समाजवादी पार्टी इस बात को इस आधार पर खारिज कर रही थी कि वहां सपा के जीते विधायक हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख