ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: भाजपा महासचिव राम माधव ने जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर पहली औपचारिक वार्ता के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। राज्य में पिछले एक माह से अधिक समय से राज्यपाल शासन लागू है। चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे माधव सीधे महबूबा के आवास पर गए जहां दोनों ने करीब घंटे भर तक सीधी बातचीत की। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। पीडीपी के दिवंगत नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में पिछले साल राज्य में गठबंधन की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले माधव ने बैठक के बाद मीडिया से कोई बात नहीं की और वह सीधे दिल्ली वापसी के लिए हवाई अड्डा लौट गए। राज्य में सरकार गठन को लेकर वरिष्ठ भाजपा और पीडीपी नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक बैठक थी जहां आठ जनवरी से राज्यपाल शासन लगा हुआ है।उस समय मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद का अचानक निधन होने के कारण राज्य में राज्यपाल शासन लगाया गया था।अपने पिता के बाद मुख्यमंत्री पद पर उनकी उत्तराधिकारी के रूप में देखी जा रही महबूबा ने हाल ही में सरकार गठन को लेकर कड़े स्वर में बात की और मांग की कि केंद्र की भाजपा सरकार को एक तय समयसीमा के भीतर राज्य के महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को सुलझाने के लिए कुछ विश्वास बनाने वाले कदम उठाने चाहिए।

जम्मू: सियाचिन में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हुए नौ सैनिकों के शव शनिवार को लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन बेस कैंप लाए गए। मौसम साफ होने पर इन्हें रविवार को लेह ले जाया जाएगा। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, मौसम बहुत कम समय के लिए हल्का-सा साफ हुआ और साहसिक कदम उठाते हुए सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिये सियाचिन में शहीद हुए नौ सैनिकों के शव बेस कैंप के नजदीक स्थित हवाई पट्टी लाए गए। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को भी तीन बार शव लाने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते तीनों ही प्रयास विफल रहे थे। प्रवक्ता के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर के पर्तापुर लाए जाने के तुरंत बाद शवों पर रसायन का लेप लगाया गया, ताकि उन्हें खराब होने से बचाया जा सके। वहीं एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि अगर मौसम सही रहा तो शवों को रविवार सुबह लेह ले जाया जाएगा। फिर लेह से शवों को नई दिल्ली ले जाया जाएगा।

श्रीनगर: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की सीमा से सटे कुपवाड़ा जिले में एक मुठभेड़ के दौरान सेना ने लश्कर ए तैयबा (एलईटी) के पांच संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया, जबकि रात भरी चली इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये। रक्षा प्रवक्ता ने आज (शनिवार) बताया, ‘‘कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर जानरेशी गांव में कल सेना के तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुयी।’’ उन्होंने बताया कि सेना के कमांडर ने जब एक घर की तलाशी ली, तो छिपे हुये आतंकियों ने तेज गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले फेंके। उन्होंने बताया, ‘‘आतंकियों द्वारा घर की उपरी मंजिल पर छिपे आतंकियों पर गोलीबारी किये जाने के नुकसान के बावजूद उन्होंने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।’’

जम्मू: सियाचिन ग्लेशियर में छह दिन तक 35 फुट बर्फ के नीचे दबे रहे जवान लांस नायक हनुमंतप्पा की हालत बेहद नाजुक है। भारतीय सेना के इस बहादुर जवान ने शांति वाले क्षेत्रों की पोस्टिंग के बजाय मुश्किल क्षेत्रों को चुना और संघर्ष के क्षेत्रों में 10 साल तक डटे रहे। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बहादुर सैनिक ने उच्च स्तर का पहल दिखाया और अपनी 13 साल की कुल सेवा में से 10 साल मुश्किल और चुनौतीपूर्ण जगहों में सेवा दी है।' इस बार भी हनुमंतप्पा मुश्किलों से भरे सियाचिन में तैनात थे। पाकिस्तान के साथ लगी नियंत्रण रेखा के करीब 19 हजार 600 फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन ने उनकी चौकी को अपनी जद में लिया। उस उंचाई पर तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस कम था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख