- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक दूल्हे समेत छह लोगों की मौत हो गई। गुंतकल्लू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सिव भाकर रेड्डी ने बताया कि अनंतपुर के सात लोग एक कार में शादी की खरीददारी के लिए हैदराबाद गए थे। वहां से लौटते वक्त जिले के गूटी के पास बाचुपल्ली में हादसा हो गया।
रेड्डी ने बताया कि कार के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से कार डिवाइडर पर चढ़ गई और डिवाइडर पार करके वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार का ड्राइवर बच गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो नाबालिग बच्चे भी है। सभी मृतक रिश्तेदार थे। दूल्हे का नाम फिरोज बाशा था, जो 30 साल का है।
- Details
हैदराबाद (जनादेश ब्यूरो): लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा शुरू हो गई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में घुसकर हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने पुलवामा हमले को इंटेलिजेंस फेलियर करार देते हुए कहा है कि बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाया था।
सर्जिकल स्ट्राइक हुआ या नहीं? किसी को नहीं पता: रेवंत रेड्डी
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "पुलवामा हमला आईबी और इंटेलिजेंस का फेलियर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पर कुछ नहीं किया है। उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई। सर्जिकल स्ट्राइक का आपने (बीजेपी) फायदा उठाया है।" कांग्रेस नेता ने पुलवामा हमले के बाद हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं हुआ, हमें नहीं पता है। किसी को इस बारे में नहीं पता है।"
- Details
हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा है कि लोकसभा चुनाव 2024 धीरे-धीरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से फिसलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर पीएम मोदी देश के युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए कुछ नाटक करने की कोशिश करेंगे। एक्स पर शेयर एक वीडियो संदेश में राहुल युवाओं से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रचार से विचलित न होने का आग्रह कर कहा, युवा देश की असली ताकत हैं। इस लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने अगले चार-पांच दिनों में आपका ध्यान भटकाने और किसी तरह का नाटक करने का फैसला लिया है। लेकिन आपका ध्यान नहीं भटकना चाहिए।
संविधान बदलने की बात देश की आत्मा पर आक्रमण: राहुल गांधी
हैदराबाद के सरूरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ने एक जनसभा में कहा, भाजपा-आरएसएस ने साफ कह दिया है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो हिंदुस्तान के संविधान को बदल डालेंगे। उसे रद्द कर देंगे। बकौल राहुल गांधी, हिंदुस्तान का संविधान हिंदुस्तान के गरीब लोगों को अधिकार देता है।
- Details
हैदराबाद: महाराष्ट्र के अमरावती से बीजेपी सांसद नवनीत राणा के 15 सेकेंड वाले बयान से विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। हैदराबाद में बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं नवनीत ने कहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी कहते हैं कि 15 मिनट पुलिस हट जाए तो, हम दिखा देंगे कि क्या कर सकते हैं। मगर हमको तो सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। एआईएमआईएम ने बीजेपी सांसद के बयान को लेकर उनके खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है.
वारिस पठान ने दिया होता बयान तो अब तक जेल में होते: एआईएमआईएम
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा है कि चुनाव के बीच इस तरह की बयानबाजी से दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बार-बार देखने को मिल रहा है कि बीजेपी नेता चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ माना जाता है। यहां पर बीजेपी की माधवी लता का मुकाबला असदुद्दीन ओवैसी से है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






