ताज़ा खबरें
अर्धसैनिक बल की गाड़ी को नक्सलियों ने बनाया निशाना,दो जवान शहीद
नीट-यूजी परीक्षा में धांधली को लेकर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
शिक्षा व्यवस्था को सरकार ने किया माफिया-भ्रष्टाचारियों के हवाले: प्रियंका

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट से पर करीबन 10 किलो से ज्यादा का सोना पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई कस्टम जोन ने 4 दिनों में 6.30 करोड़ रुपये की कीमत का सोना पकड़ा है। कस्टम के अधिकारियों ने 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट कमिश्नरेट के मुंबई कस्टम जोन-III ने बताया कि 11-14 अप्रैल, 2024 के दौरान, 10.02 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 6.03 करोड़ रुपये आंकी गई है।

4 दिन में 12 मामले सामने आए

मुंबई कस्टम से मिली जानकारी के मुताबिक, 11-14 अप्रैल के बीच 12 मामले सामने आए हैं, जिसमें सोना विभिन्न तरीकों से छिपाया गया था जैसे मोम में सोने की धूल, कच्चे आभूषण और सोने की छड़ें, पैक्स के शरीर के अंदर और सामान में एक सरल तरीके से छिपाया गया था। वहीं, मामले में  5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में नैरोबी से मुंबई की यात्रा कर रहे तीन विदेशी नागरिकों को रोका गया और उन्हें हैंड बैग के अंदर छिपाकर 5733 ग्राम वजन की 24 कैरेट गोल्ड की पिघली हुई सोने की ईंटे (44) ले जाते हुए पाया गया।

एक और मामले में दुबई (03), शारजाह (02) और अबू धाबी (01) से यात्रा कर रहे 6 भारतीय नागरिकों को रोका गया और उन्हें मलाशय, शरीर पर और अंडरगारमेंट्स के अंदर 2670 ग्राम सोना छिपाकर ले जाते हुए पाया गया है।

निगल ली थीं सोने की ईंटे

वहीं, एक अन्य मामले में, दमाम से यात्रा कर रहे एक भारतीय नागरिक को रोक लिया गया और जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, तस्कर ने सोने की ईंटें निगल ली थीं। इस, व्यक्ति के पास कुल 14 सोने (24केटी) की कटी हुई छड़ें जिनका वजन 233.250 ग्राम था, बरामद की गईं हैं। वहीं, अन्य दो मामलों में जेद्दा और बैंकॉक से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को मलाशय और पैक्स के शरीर में छिपाकर 1379 ग्राम सोना ले जाते हुए पाया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख