- Details
चंडीगढ़: हरियाणा सचिवालय के सामने बुधवार को एक बीएसएफ के अवकाश प्राप्त जवान ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने हरियाणा पुलिस के सिपाहियों पर बेटी के साथ रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। संदीप के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है। संदीप के जहर खाने के बाद सचिववालय परिसर में खलबली मच गई। थोड़ी ही देर में जहर का असर संदीप पर होने लगा और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे पीजीआई अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। मरने से पहले संदीप ने मीडियाकर्मियों से बताया कि कुछ पुलिसकर्मी उसकी 15 साल की बेटी के साथ रेप करते हैं। इस पूरे कांड में उसकी पत्नी भी शामिल है क्योंकि उसके भी आरोपियों के साथ अवैध संबंध हैं।
- Details
गुड़गांव: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने सोमवार को कहा कि उनका देश अगले पांच साल में सौर ऊर्जा के विकास के लिए 30 करोड़ यूरो आवंटित करेगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन 'मानवता के लिए जीवनदायिनी' के रूप में काम करेगा। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के मुख्यालय की आधारशिला रखने तथा आईएसए के एक अंतरिम सचिवालय के उद्घाटन को लेकर आयोजित एक समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) तथा संयुक्त राष्ट्र जैसा संगठन होगा, लेकिन इसका मुख्यालय भारत में होगा। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन मानवता के लिए जीवनदायिनी के रूप में कार्य करेगा।'
- Details
बागपत: यूपी के बागपत में एक पंचायत ने बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को एक अजीब सी सज़ा देकर छोड़ दिया। पंचायत ने बच्ची से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को गांववालों के सामने 5 जूते मारने की सज़ा दी और उन्हें छोड़ दिया। बच्ची की उम्र 15 साल बताई जा रही है और वह घर से स्कूल जा रही थी। उसी वक़्त आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल तीनों ही आरोपी फरार हैं और पुलिस की तलाशी जारी है। गांववालों का आरोप है कि सरपंच और आरोपी एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और इसलिए इन तीनों को छोटी मोटी सज़ा देकर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि ऐसा ही एक फैसला कुछ हफ्ते पहले उत्तरप्रदेश के ही टोडरमल गांव में लिया गया था जहां पंचायत ने गैंगरेप के दो आरोपियों को कुछ जूते मारकर और 5 लाख का जुर्माना देकर छोड़ दिया था। इस हादसे से संबंधित एफआईआर दर्ज करवाई गई है और इलाके के अतिरिक्त एसपी विद्यासागर मिश्रा का कहना है कि इस मामले में पंचायत के इस फैसले का संज्ञान भी ले लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। कोई भी किसी भी तरह के अवैध कार्य में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली से गुजरने वाली ट्रकों के डायवर्सन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा आपने अभी तक हमारे आदेश का पालन क्यों नहीं किया। 5 जनवरी को हमने आदेश दिया था आज 21 जनवरी हो गई लेकिन अभी तक आदेश का पालन नहीं हुआ। कोर्ट ने पूछा एनएच 2 और एनएच 10 से दिल्ली से गुजरने वाले ट्रकों का डायवर्सन क्यों नहीं किया। आप अब तक क्या कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने कहा उन्होंने एनएच 2 और एनएच 10 से आने वाले ट्रकों के डायवर्सन के लिए 9 जनवरी को एनएचएआई के साथ मीटिंग की थी। 23 जनवरी को एक और मीटिंग होगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






