ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पानीपत: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम अंबाला जाने वाली एक मेमू (लोकल) ट्रेन में ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कोच को नुकसान हुआ है और एक महिला के घायल होने बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट टाइमर लगे बम से हुआ है। पुलिस ने मौके से बैटरी और दो सेल बरामद किए है। ब्लास्ट के बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड, बैलेस्टिक टीम ने कई घंटे तक जांच की। उन्हें कुछ सीटों के नीचे बाइक की 12 वोल्ट वाली बैटरी के साथ टाइमर लगे बम मिले है। गौर करने वाली बात यह है कि इस ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद इसी स्टेशन से कालका शताब्दी एक्सप्रेस को गुजरनी थी जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी सफर कर रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख