- Details
चंडीगढ़: जाट आंदोलन को लेकर रोहतक पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि यह कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है। इस घटना के पीछे कुछ ताकतें और साजिश है, उसकी जांच होगी। सीएम ने कहा कि जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। दंगाइयों और उपद्रवियों की पहचान करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो सरकारी अधिकारी और पुलिसवाले इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान काम में कोताही बरतने के दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सीएम ने भरोसा दिलाया कि जिस किसी का भी जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई होगी, कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जहां तक नौकरी का सवाल है तो जो गरीब लोग हैं, उनके लिए भी नौकरी का प्रावधान किया जाए। सीएम खट्टर जब भाषण दे रहे थे तो लोगों ने उनका विरोध किया, जिसके चलते उन्हें बीच में ही भाषण छोड़ना पड़ा। उधर, हरियाणा में जाटों का हिंसक आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
- Details
जींद: कश्मीर के पंपोर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए कैप्टन पवन कुमार की उनके पैतृक गांव जींद के बधाना में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सेना और सरकार की अपील पर जाट प्रदर्शनकारियों ने शहीद के गांव तक जाने वाली सड़क को खाली कर दिया। शहीद के पिता राजबीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं पंपोर में ही आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन तुषार महाजन को नार्दन कमांड के मुख्यालय में जीओसी इन सी, लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा आदि ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शहीद के माता-पिता भी मौजूद थे। इससे पहले, तिरंगे में लिपटा शहीद कैप्टन 23 वर्षीय पवन का पर्थिव शरीर पठानकोट से लाया गया जहां एक कार्यक्रम में उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया गया। हरियाणा के जाट आंदोलन से प्रभावित होने के बावजूद काफी संख्या में लोग देश के सपूत को श्रद्धांजलि देने बधाना गांव में उमड़ पड़े। सैन्य अफसर समेत हरियाणा सरकार के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी शहीद कैप्टन को अंतिम विदाई दी।
- Details
चंडीगढ (जनादेश ब्यूरो): आरक्षण दिए जाने के केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद भी हरियाणा में हालात खराब बने हुए हैं। सोमवार को सोनीपत में सेना की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य के घायल होने की खबर है। राज्य में अब तक 16 की जान जा चुकी है। प्रदेश में कई अन्य स्थानों पर भी हिंसा हुई। हालांकि कई इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने सड़क और रेल मार्गों से अवरोधकों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों को बल प्रयोग का निर्देश दिया है। सोनीपत के लडसोली गांव में ग्रामीणों और सेना के बीच संघर्ष हुआ। यह संघर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग-1 को खाली कराने के दौरान हुआ। सेना ने उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए गोलीबारी की। गन्नौर में प्रदर्शनकारियों ने एक मालगाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं महम में उपद्रवियों ने एसडीएम के साथ बदसलूकी और उनकी गाड़ी फूंक दी। साथ ही कुछ दुकानों में भी आगजनी की कोशिश की गई। सोनीपत में भी छह वाहनों में आग लगा दी गई। कैथल के सेंटर प्वाइंट पदमा सिटी में तोड़फोड़ की गई।
- Details
चंडीगढ (जनादेश ब्यूरो): हरियाणा में जाट समुदाय की आरक्षण की मांग की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री के अधीन एक समिति गठित करने की भाजपा की घोषणा के बाद आंदोलनकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी हटानी शुरू कर दी है और हिंसाग्रस्त राज्य में जनजीवन आज (सोमवार) फिर से सामान्य होता नजर आ रहा है। कई दिनों तक जनजीवन अस्त व्यस्त रहने के बाद कैथल समेत कुछ शहरों में हालात सामान्य हो रहे हैं और अधिकारियों ने अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी स्थिति में आज उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद व्यक्त की है। अधिकारियों ने कैथल और इसके निकटवर्ती कस्बे कलायत से कल कर्फ्यू हटा लिया। जाट आंदोलन के मुख्य केंद्र रोहतक में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है। वहां पिछले 24 घंटे के दौरान हिंसा और आगजनी की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। रोहतक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज कहा, ‘रोहतक में पिछले 24 घंटों में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और कल रात स्थिति शांतिपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि हालांकि रोहतक में कुछ स्थानों पर अब भी सड़क पर नाकेबंदी है, दिन में हालात सुधरने की उम्मीद है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






