- Details
चडीगढ़: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) और कुछ अन्य संस्थानों के छात्र आज (बुधवार) उस जाट आंदोलन के समर्थन में उतर आए जिससे सड़क एवं रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पुलिस ने यद्यपि जनता के लिए असुविधा उत्पन्न करने के लिए 1000 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को आज दिन में बातचीत के लिए बुलाया है। ये आंदोलन सोनीपत, भिवानी और हिसार जिलों तक फैल गया है। प्रभावित जिलों के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन आज रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बाहर हुआ जिसमें कई छात्रों ने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी की।
- Details
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। विज ने कहा है कि जो लोग गो मांस खाए बिना नहीं रह सकते वह हरियाणा न आएं। अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं, जहां के खान-पान को लेकर भारतीय वहां नहीं जाते हैं। इसी तरह से जो लोग बीफ खाए बिना नहीं रह सकते वह हरियाणा ना आएं। विज से पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार ने विदेशियों को राज्य में गोमांस के सेवन के लिए लाइसेंस-विशेष अनुमति जारी करने का विचार किया है। इससे पहले सीएम मनोहल लाल खट्टर ने कहा था कि सरकार विदेशियों को बीफ खाने के मामले में छूट दे सकती है, लेकिन बाद में उन्होंने इससे इनकार किया था।
- Details
गुड़गांव: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद विनीत यादव की कार को बुधवार को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों ने बंदूक दिखाकर छीन लिया। गुड़गांव पुलिस सहायक आयुक्त एवं सहायक प्रवक्ता हवा सिंह ने बताया कि दिनदहाड़े चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने बंदूक के दम पर सफेद रंग की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को विनीत के चालक हरि प्रकाश से छीन लिया। घटना के समय विनीत कार में मौजूद नहीं थे। दिल्ली निवासी विनीत, लालू के दामाद हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
- Details
फरीदाबाद: 30वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2016 का आयोजन एक फरवरी से किया जायेगा। इस साल तेलंगाना को थीम राज्य बनाया गया है और इसमें 20 देश शिरकत कर रहे हैं। हरियाणा पर्यटन की प्रधान सचिव एवं सूरजकुण्ड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. सुमिता मिश्रा ने रविवार को यहां इस मेले के चौपाल परिसर में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूरजकुण्ड शिल्प मेले का आयोजन पहली बार वर्ष 1987 में भारत हस्तशिल्प, हथकरघा, सांस्कृतिक विरासत की समृद्घि एवं विविधता को एक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दर्शकों एवं प्रतिभागियों की सुविधा के लिए अनेक नई पहल की गई है। इनमें मेले की ऑनलाइन टिकटों की पेशकश करने वाली और अधिक वेबसाइटें और 30 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर टिकटें उपलब्ध करवाना प्रमुख रूप से शामिल है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






