- Details
चंडीगढ़: सोनीपत के मुरथल में जाट आंदोलन के दौरान कथित दुष्कर्म मामले की जांच के लिए तीन महिला अफसरों की समिति का गठन किया गया है। हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। समिति का नेतृत्व डीआईजी डीआर राजश्री को सौंपा है। तीनों महिला अफसर सोनीपत में ही तैनात रहेंगी। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि मुरथल मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी भारती डबास और सुरिंदर कौर समिति की सदस्य होंगी। मौके से मिले महिलाओं के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि डीजीपी ने कहा है कि अब तक गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है। उधर, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा खुद जांच के लिए मुरथल पहुंचीं।
- Details
चंडीगढ़: रोहतक में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा पर काबू पाने में विफल होने के आरोपों के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और रोहतक के पूर्व आईजी पी श्रीकांत जाधव को निलंबित कर दिया गया है। उनके अलावा दो डीएसपी को भी सस्पेंड कर दिया गया है। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पी के दास ने कहा ‘रोहतक के पूर्व आईजी श्रीकांत जाधव और रोहतक के दो डीएसपी अमित दहिया और अमित भाटिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’ दास ने बताया ‘यह रोहतक में आंदोलन और संबंधित हिंसा नियंत्रित करने में कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन नहीं करने के आरोपों के आधार पर किया गया है।’ 21 फरवरी को हरियाणा सरकार ने रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव को राज्य में जाट आंदोलन के बीच हटा दिया।
- Details
चंडीगढ़: हरियाणा में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज ( गुरुवार) को कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आयी जबकि हिंसा प्रभावित जिलों में लोगों से जाट आंदोलन के दौरान संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों के बारे में फोटो, वीडियो या अन्य सबूत देने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शांति लौट रही है और जनजीवन सामान्य हो रहा है तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आयी। राज्य में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 28 लोगों की जान चली गयी जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर यातायात बहाल हो गया जो आरक्षण आंदोलन के चलते बंद था। दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच ट्रेन सेवा भी सामान्य रूप से बहाल हो गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच रेल सेवाएं बहाल करने के लिए सोनीपत में राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त रेल लाइनों की मरम्मत की गयीं।’’
- Details
चंडीगढ़: जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल के नजदीक जीटी रोड पर दस महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। जस्टिस एनके सांघी ने बुधवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को मामला भेजते हुए कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्य न्यायाधीश ने भी इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। अब इसपर जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई होगी। जस्टिस सांघी ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक घटना है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर इस मामले में प्रशासन की तरह हाईकोर्ट भी अपनी आंखें बंद कर लेगा और इस पर संज्ञान नहीं लेगा तो यह उसके अपने कर्तव्य में विफल होने जैसा होगा। इसकी जांच देश की सबसे बड़ी एजेंसी से होनी चाहिए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






