ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंढीगढ़: जाटों के लिए ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग कर रहे जाट नेताओं ने हरियाणा सरकार की ओर से दिए गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि उनका आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। ऑल इंडिया जाट आरक्षण संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा, हरियाणा सरकार की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया गया है। भाजपा सरकार जाटों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है क्योंकि जाटों को आरक्षण देने के संदर्भ में उसके इरादे ठीक नहीं हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जाट को आरक्षण देने के लिए बिल का मसौदा तैयार करेगी और इस संदर्भ में सभी दलों से सुझाव मांगे हैं। मलिक ने कहा, जाटों को आरक्षण देने में सिर्फ मुख्यमंत्री को समस्या है। भाजपा में शेष नेता आरक्षण देन के पक्ष में हैं। उन्होंने आरोप लगाया, खट्टर की जातिवादी मानसिकता है क्योंकि वह जाट नहीं है। वह खुद को गैर जाट नेता के तौर पर साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा में ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन हिंसक होने के बाद शुक्रवार को राज्य के नौ जिलों में सेना बुला ली गयी और रोहतक तथा भिवानी में कर्फ्यू लगाने के साथ ही हिंसा भड़काने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रोहतक: हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन हिंसक होने के बाद शुक्रवार को राज्य के नौ जिलों में सेना बुला ली गयी और रोहतक तथा भिवानी में कर्फ्यू लगाने के साथ ही हिंसा भड़काने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिंसक भीड़ द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में की गयी आगजनी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए। केंद्र ने भी एक हजार अर्धसैनिक बलों को राज्य के लिए रवाना कर दिया है। रोहतक में हिंसक भीड़ ने कुछ पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के साथ ही राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर को आग लगा दी और रोहतक, झज्जर, हांसी तथा कई अन्य जगहों पर कई सरकारी और निजी संपत्तियों को को भी आग के हवाले कर दिया गया। आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग में आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने हिसार और रोहतक में टोल प्लाजा समेत पुलिस और निजी वाहनों, इमारतों, कार्यालयों को भी निशाना बनाया।

चंडीगढ़: हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-रोहतक बाइपास के पास हालात काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें 1 की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की भी खबर है। उग्र भीड़ ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर भीड़ ने हमला किया, वहां तोड़फोड़ की और वहां खड़ी सभी कारों को आग लगा दी। अब वहां भारी पुलिस बल तैनात है। इससे पहले रोहतक में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। हंगामे के इसके चलते झज्जर और सोनीपत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस आंदोलन की वजह से रेल और सड़क दोनों मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कई जगह जाम लगा हुआ है। जाट आंदोलन का शुक्रवार को सातवां दिन था। हरियाणा के डीजीपी ने कहा है कि हालात नियंत्रण के बाहर होते जा रहे हैं। भीड़ ने अफसरों को बंधक बना लिया है। साथ ही डीआईजी की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। हिंसा के दौरान बीएसएफ के जवान को गोली लगी, जवाब में की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई है। हालात यह हैं कि घायल जवान को हिंसा को उतारू भीड़ उठाने नहीं दे रही है। भीड़ खतरनाक तरीके से पुलिस लाइन की ओर बढ़ रही है। हरियाणा के 8 जिलों में सेना को बुलाया गया है, साथ ही अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां भी आ रही हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। इसके चलते झज्जर और सोनीपत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं रोहतक में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर कर दी गई है। जाट आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक होते प्रदर्शन के बीच खट्टर सरकार ने आज (शुक्रवार) सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गुरुवार को रोहतक कोर्ट परिसर में आरक्षण की मांग को लेकर दो गुटों के आपस में भिड़ंत के बाद यह बैठक बुलाई गई है। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों गुटों के बीच टकराव हुआ और जमकर कुर्सियां चलीं। राज्य सरकार ने रोहतक, झज्जर और सोनीपत में अतिरिक्त पुलिस बल भेजने का फ़ैसला लिया है। पिछले कई दिनों से आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाट प्रदर्शन हो रहा है। यूपीए सरकार के समय से जाटों को मिले आरक्षण को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख