- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): जाट आंदोलन पर स्थिति बेकाबू होने के बाद आखिर केंद्र और राज्य सरकार ने रविवार को उन्हें आरक्षण देने के फैसला किया। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की हरियाणा के आंदोलनकारी जाट नेताओं से मुलाकात के बाद किया गया। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि संसद और हरियाणा विधानसभा के अगले सत्रों में इसके लिए विधेयक लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरक्षण की रूपरेखा तय करने के लिए केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, संजीव बालियान, भाजपा उपाध्यक्ष सतपाल मलिक और अविनाश राय खन्ना शामिल हैं। समिति ने तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर दिया है। यह केंद्र और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। गृहमंत्री के साथ बैठक में जाट नेताओं को आश्वस्त किया गया है कि जाटों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि केंद्र पूरी तरह सतर्क है और सेना से लेकर खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। इस मामले में राजनाथ सिंह ने खुद कमान संभाली है।
- Details
जींद: जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पम्पोर में एक सरकारी इमारत में छिपे उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में सेना के एक अधिकारी कैप्टन पवन कुमार शहीद हो गए। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर सिंह ने कहा कि मेरा एक ही बच्चा था और मैंने उसे सेना को, देश को दे दिया। किसी भी पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात क्या हो सकती है। कैप्टन पवन कुमार हरियाणा के जींद से थे और उन्होंने तीन साल पहले ही सेना ज्वाइन की थी। उन्होंने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ दो सफल ऑपरेशनों में भाग लिया था, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे। तीन साल की सर्विस में उन्होंने साबित किया कि वह बहुत बहादुर और निडर अधिकारी थे, लेकिन उनमें परिपक्वता उम्र से कहीं ज्यादा थी।
- Details
झज्जर: जाट आरक्षण को लेकर हरियाणा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार सुबह दादरी और भिवानी में दो पुलिस चौकियों को आग के हवाले कर दिया गया। बसाई रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर को भी आग लगा दिया है। हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत और 78 के ज़ख्मी होने की ख़बर है। राज्य के चार ज़िलों में कर्फ़्यू लगा हुआ है जबकि गुड़गांव समेत 9 ज़िलों में धारा 144 लगा हुआ है। सबसे बुरे हालात झज्जर, रोहतक और कैथल में हैं जहां उपद्रवियों द्वारा कई दुकानों, शोरूम, मल्टीप्लेक्स में आग और लूटपाट की खबर आ रही है। यहीं नहीं आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर सड़क पर जाम लगा दिया है। आंदोलन की आग दिल्ली पहुंच चुकी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पानी खत्म हो गया। सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, जाटों ने मुनक नहर को बंद कर दिया है, जिसके चलते पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
- Details
चंडीगढ़: कई जाट नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर अपने आंदोलन को खत्म करने से इनकार करते हुए और कहा है कि जब तक सरकार समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के लिए अध्यादेश नहीं लाएगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शनिवार को बयान जारी कर उनकी मांगों को 'स्वीकार' करने की बात के बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आई है। नेताओं ने यह भी मांग की कि शुक्रवार को गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा, 'हम लोग तब तक अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे जब तक राज्य सरकार अध्यादेश लाकर जाटों को आरक्षण नहीं दे देती है।' उन्होंने कहा, 'हम खट्टर की तरफ से महज बयान को स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार को पहले अध्यादेश लाना होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






