- Details
भिवानी: एड्स के गंभीर खतरे को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हरियाणा के एक गांव ने संभावित दुल्हा और दुल्हनों से शादी करने से पहले एचआईवी जांच कराने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है। भिवानी के चांदनी गांव ने घातक वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने और भविष्य की पीढ़ियों में इसके प्रसार को रोकने के लिए यह पहल की है। यह जानकारी गांव की सरपंच ममता सांगवान ने दी है। स्नातक पास सांगवान हाल ही में निर्विरोध गांव की सरपंच चुनी गई हैं।
- Details
रोहतक: हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों ने मंगलवार रात कथित रूप से एक दूसरे पर गोली चलाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जिनकी पहचान एएसआई रोहतास और हेड कांस्टेबल संजय के रूप में की गई है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने बताया, 'यहां सीआईए यूनिट में रात करीब नौ बजे हुई दुखद घटना में हमने अपने दो कर्मचारियों को खो दिया।' हालांकि उन्होंने यह कहने से परहेज किया कि दोनों ने एक दूसरे की जान ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- Details
जींद: विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर बंधक बनाने और कथित रूप से दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरूक्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2011 में उसका संपर्क गांव दबलैन निवासी शीलू के साथ हुआ। शीलू ने उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा लाया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला पिछले पांच साल से जारी रहा। महिला का आरोप है कि शीलू ने उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया और घटना के बारे में बताने तथा भागने की कोशिश करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
- Details
भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान जेल के भीतर मतदान केंद्र बनाया गया और 10 हत्यारोपियों ने भी मतदान किया। भिवानी जिले के गांव दुल्हेड़ी के 10 लोग पिछले करीब चार महीने से हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। हत्यारोपियों ने रविवार को हुए मतदान में भाग लेने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने दिया था आदेश याचिका के आधार पर अदालत ने हरियाणा सरकार बनाम वीरेंद्र सिंह मामले में भिवानी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। जेल में यह काम कराने के लिए शुक्रवार को ही न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा की अदालत ने आदेश जारी किया था। वोट का अधिकार छीनने जैसा निर्णय भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में सामने नहीं आया है। ऐसे में जिला प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह इन्हें मतदान का माहौल तैयार करके दें। अदालत के आदेशों को अमली रूप देते हुए जिला प्रशासन ने भिवानी की जेल में मतदान के लिए अलग से व्यवस्था की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






