शिमला: कांग्रेस ने लंबी माथापच्ची के बाद शनिवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय सीट से रामलाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर उनकी लड़ाई भाजपा संसद अनुराग ठाकुर के साथ होगी। इस घोषणा के बाद राज्य में चारों लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समर की रूपरेखा तैयार हो गई है। रामलाल ठाकुर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।
रामलाल ठाकुर के अलावा कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कांगरा संसदीय क्षेत्र से, कर्नल (सेवानिवृत) धनी राम शांडिल को शिमला से और पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते और राज्य के भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पछाड के विधायक सुरेश कश्यप को शिमला से, मंडी से वर्तमान सासंद राम स्वरूप शर्मा को और प्रदेश के मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है।
हिमाचल प्रदेश में 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा।