ताज़ा खबरें
केजरीवाल की पद पर वापसी तक उनके मार्गदर्शन में काम करुँगी:आतिशी
भाजपा झूठ का सहारा ले रही, मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं: राहुल
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच विधायक बने मंत्री

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): सरकार और विपक्ष जेएनयू विवाद को लेकर कल (बुधवार) राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान पहली बार आमने सामने होंगे। राज्यसभा में बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार होने की संभावना प्रवल हो गई है। इस सदन में सरकार अल्पमत में है। सूत्रों का कहना है कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की मांगों के बाद कार्यमंत्रणा समिति की एक बैठक में आज( मंगलवार) फैसला लिया गया कि कल जेएनयू मद्दे पर चर्चा की जाएगी। भाजपा सांसद भूपेंद यादव ने जेएनयू विवाद और साथ ही डेविड हेडली की पेशी पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। डेविड हेडली ने अपनी गवाही में कहा था कि इशरत जहां एक आतंकी थी। भाजपा सांसद विजय गोयल ने भी नोटिस दिया है। भाजपा जेएनयू विवाद पर एक आक्रामक रूख अपना सकती है और इसे देशभक्तों और राष्ट्र विरोधियों के बीच की लड़ाई के तौर पर पेश कर सकती है। विपक्षी कांग्रेस जेएनयू विवाद को अभिव्यक्ति एवं विचारों की आजादी के बड़े मुद्दे से जोड़ रही है।

जहां विपक्ष सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो गया है वहीं भाजपा के एक नेता के अनुसार पार्टी को लगता है कि बहस को ‘देशभक्तों और राष्ट्रविरोधियों’ के बीच की बहस बताने से उसे फायदा होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख