ताज़ा खबरें
केजरीवाल की पद पर वापसी तक उनके मार्गदर्शन में काम करुँगी:आतिशी
भाजपा झूठ का सहारा ले रही, मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं: राहुल
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच विधायक बने मंत्री

नई दिल्ली: जेएनयू में तथाकथित देशविरोध विरोधी नारे के बाद कन्हैया की गिरफ्तार से उपजे सियासी भूचाल के बीच भाजपा के वरिष्ठ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी 6 ट्वीट कर कन्हैया के पक्ष में बयान दिया। आज (बुधवार) सुबह भाजपा के वरिष्ठ सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि मैंने कन्हैया का वीडियो स्क्रिप्ट पूरा सुना। उसने कहीं भी देश विरोधी नारे नहीं लगाए। वह हमारे बिहार का जेएनयूएसयू का अध्यक्ष है। शत्रुघ्न ने कुल 6 ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द से जल्द रिहा हो। आज जेएनयू राजनीति के कारण बुरे दौर से गुजर रहा है। इस संस्‍थान की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी छवि है। इसका अच्छा इतिहास रहा है। यह हमारे देश के कुशाग्र नौजवानों की पढ़ाई का सबसे अच्छा संस्थान है।

यहां बहुत ही सम्मानित शिक्षक भी हैं। कृपया इसे आगे किसी शर्मिंदगी से बचाएं। हमें इस संस्थान से जुड़े किसी भी तरह के वक्तव्य जारी करने से पहले काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। वे हमारे बच्चे हैं और छात्र हैं। अगर जेएनयू के किसी छात्र, शिक्षक या किसी राजनेता को आरोपी बनाया जाता है तो ये जरूरी है कि उसे तथ्यों के आधार पर सिद्ध भी किया जाए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख