ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज एक प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द करने का अनुरोध किया। यह प्राथमिकी सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के जरिए समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप में दर्ज की गई है। वहीं, कंगना के संपत्ति विध्वंस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट 27 नवंबर को फैसला सुनाएगी।

बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के अनुसरण में दर्ज प्राथमिकी में राजद्रोह का आरोप भी है। मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को रणोत और उनकी बहन के खिलाफ जांच का निर्देश दिया था। उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, 'कंगना और रंगोली ने प्राथमिकी और मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।'

भोपाल: ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल में रिलीज हुई एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में किसिंग सीन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह एफआईआर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता गौरव तिवारी ने दर्ज करवाई है। तिवारी अपनी एफआईआर में कहा है कि मंदिर में किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। सीन के पीछे शिवलिंग दिखाई दे रहे हैं और वहीं, भजन की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।

वहीं, मध्य प्रदेाश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी रविवार को किसिंग सीन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के जरिए से कहा कि इस फिल्म में बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में सामने आए ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुंबई की कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी के अगले दिन उन्हें जमानत दे दी।

इससे पहले, मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने घर से गांजा बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया था।

अदालत को इनकी जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करनी थी। इसके बाद, आज सुनवाई में दोनों को कोर्ट ने जमानत दे दी। एनसीबी ने शनिवार को भारती को गिरफ्तार किया और रविवार सुबह इनके पति की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद रविवार दोपहर में दंपति को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

मुंबई: ड्रग्स मामले में मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन और उनके पति से शनिवार को पूछताछ की थी, जिसके बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, जांच एजेंसी ने हर्ष लिंबाचिया को रविवार को गिरफ्तार किया। दोनों के घर से एनसीबी अधिकारियों ने गांजा बरामद किया था।

भारती और हर्ष को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी ने दोनों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले, जांच एजेंसी ने दोनों का मेडिकल भी करवाया था। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने बॉलीवुड जगत में कथित ड्रग्स के सेवन की जांच के सिलसिले में भारती सिंह के घर और दफ्तर की तलाशी ली और इस दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनसीबी ने पहले बताया गया था, ''भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।''

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख