- Details
नई दिल्ली: आईफा 2024 का मेन इवेंट 28 सितंबर की रात आबू धाबी के यास आईलैंड में हुआ। जहां से डांस वीडियो और शाहरुख खान की होस्टिंग की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच आईफा 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें किंग खान ने बाजी मारते हुए बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है। जबकि रानी मुखर्जी ने यंग एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा लिस्ट में बॉबी देओल और अनिल कपूर का भी नाम शामिल है।
शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जवान के लिए मिला, जिसे उन्हें फिल्म मेकर मणिरत्नम और एआर रहमान ने दिया। वहीं किंग खान दिग्गज फिल्ममेकर के पैर छूते हुए तो सिंगर के गले लगते हुए नजर आए। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के लिए अनिल कपूर को चुना गया, जो उन्हें एनिमल के लिए मिला। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए शबाना आजमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड मिला। वहीं एनिमल के लिए बॉबी देओल को बेस्ट परफॉर्मेंस नेगेटिव रोल मिला।
- Details
नई दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर विवादों में घिरीं अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि वह फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रमाण पत्र जारी करने को तैयार है। मगर फिल्म के कुछ हिस्सों में काट छांट करनी होगी।
पहले यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होनी थी। मगर प्रमाणपत्र नहीं मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा था। बता दें कि मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की यह फिल्म 1975 में देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने फिल्म के प्रमाणपत्र जारी करने पर फैसला नहीं लेने पर सेंसर बोर्ड को फटकार लगाई थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड की संशोधन समिति ने फिल्म को रिलीज करने से पहले कुछ हिस्सों में कट लगाने का सुझाव दिया है।
- Details
मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' बुरी तरह से विवादों में घिर गई है। अब फिल्म छह सितंबर को रिलीज नहीं होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को तुरंत प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने से इंकार कर दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा किया तो यह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का खंडन होगा। बता दें कि अभी तक कंगना रनौत की फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि वह सीबीएफसी को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश नहीं दे सकता, क्योंकि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पहले ही सेंसर बोर्ड को जबलपुर सिख संगत द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। सिख संगत ने फिल्म और इसके ट्रेलर पर आपत्ति जताई है। हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को आदेश दिया है कि वह जबलपुर सिख संगत या किसी अन्य द्वारा की गई आपत्तियों पर 18 सितंबर तक निर्णय ले।
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म को सीबीएफसी ने प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था। इसके बाद जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
- Details
नई दिल्ली: नेफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने और पब्लिक की फीलिंग्स को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को तलब किया था। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने फैसला लिया है कि वे 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में हाईजैकर्स के नाम और कोड बदलेगा।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने कहा, '1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के अपहरण से अनजान दर्शकों के फायदे के लिए, ओपनिंग डिस्क्लेमर को हाइजैकर्स के असल नाम और कोड नेम्स को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है।'
नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड ने ये भी कहा, 'सीरीज में कोड नाम असल घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए नामों को दिखाते हैं। भारत में कहानी कहने की एक समृद्ध संस्कृति है और हम इन कहानियों और उनके ऑथेंटिक रिप्रेजेंटेशन को शोकेस करने के लिए कमिटेड हैं।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






