- Details
नई दिल्ली: सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के कंटेंट हेड को तलब किया है। उन्हें 'आईसी-814-द कंधार हाईजैक' सीरीज को लेकर जारी विवाद को लेकर समन किया गया है। सीरीज में आतंकियों के किरदारों के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को तलब किया है। उनसे ओटीटी सीरीज के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दरअसल, विमान हाईजैक को छह आतंकियों ने हाईजैक किया था। सभी आतंकी मुस्लिम थे। उनके नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी, अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर थे, इस ओटीटी सीरीज में इन आतंकयों के नाम बदल दिए गए हैं। इसी पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं।
दरअसल, काठमांडू से दिल्ली जा रहे इंडियन एयरलाइंस के विमान के हाईजैकर्स के किरदारों के परिवर्तित नाम को लेकर विवाद खड़ा किया है। दर्शकों के बहुत बड़े वर्ग ने आतंकियों के 'मानवीय' चित्रण पर आपत्ति जताई है।
- Details
कोच्चि: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री यानी मॉलीवुड में महिला कलाकरों के यौन उत्पीड़न के शिकायतों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कई युवा कलाकार अब दिग्गज निर्देशकों, निर्माताओं और अभिनेताओं द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में बोल रहे हैं।
फिल्म निर्देशक रंजीत पर भी अब यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों लग रहे हैं, उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। हालिया, शिकायत एक यंग एक्टर ने दर्ज कराई है, जिसने आरोप लगाया है कि 2012 में रंजीत ने उसका यौन शोषण किया था। ऑडिशन के बहाने उनके कपड़े उतरवाए थे।
कोच्चि पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित को ऑडिशन के बहाने बेंगलुरु के एक होटल में बुलाया गया था। रंजीत ने कथित तौर पर पीड़िता को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसके साथ मारपीट की... इसके बदले में फिल्म में लीड रोल देने का वादा किया था। पीड़ित ने दावा किया कि उसे विश्वास था कि यह ऑडिशन प्रक्रिया का हिस्सा था और अगली सुबह उसे पैसे की पेशकश भी की गई थी।
- Details
तिरुवनंतपुरम: यौन उत्पीड़न के आरोपों की बाढ़ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री मॉलीवुड में भूचाल आ गया है। यौन उत्पीड़न के मामलों में अब तक 17 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपों के बीच मलयालम मूवी आर्टिस्ट की एसोसिएशन (एएमएमए) को भी भंग कर दिया गया है। पुलिस आरोपों को लेकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई फिल्मी सितारों और फिल्म निर्माताओं से पूछताछ कर सकती है।
फिल्म अभिनेत्री के आरोपों की जांच करेगी एसआईटी
यौन उत्पीड़न के आरोपों की कड़ी में नया आरोप फिल्म अभिनेत्री सोनिया मल्हार का है। मल्हार का आरोप है कि साल 2013 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अभिनेत्री ने केरल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए केरल सरकार ने इस विशेष जांच दल का गठन किया है। सोनिया मल्हार से पहले फिल्म अभिनेत्री मीनू मुनीर ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मीनू मुनीर का दावा है कि अब उन्हें धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। मीनू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
- Details
नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसके बाद दोनों ने शादी का एलान करते हुए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। वहीं इस खास दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर फैंस औऱ सेलेब्स प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बेटी और दामाद को मीडिया से बात करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पहली फोटो में दूल्हेराजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। तीसरी फोटो में कपल रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी है। जबकि सिंपल ज्वैलरी के साथ बालों में सफेद फूल लगाया हुआ है। वहीं जहीर वाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






