- Details
हैदराबाद: रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह हैदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे। वह रामोजी फिल्म सिटी और ईटीवी नेटवर्क के मालिक थे। साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
रामोजी राव के निधन पीएम मोदी ने जताया दुख
जानकारी के मुताबिक, रामोजी राव को उनको हाई ब्लड प्रेशर और सांस फूलने की दिक्कत के बाद 5 जून को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीएम मोदी ने भी रामोजी राव ने निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा, "यह दुखद है, वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो भारतीय मीडिया में क्रांति लाए। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किए।"
- Details
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया था। आरोपी महिला सीआईएसएफ कर्मी पर अब सख्त एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ डीजी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पर कंगना रनौत से बहस हो गई थी। इस बहस के बाद सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जो इस घटना की पड़ताल करेगी। वहीं कंगना रनौत भी इस घटना के बाद दिल्ली पहुंच गई हैं।
किसान आंदोलन पर कंगना के दिए बयान से थीं नाराज
वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर कंगना को थप्पड़ मारने वाली आरोपी महिला सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रही है।
- Details
नई दिल्ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत आज यानी 14 मई से होने जा रही है। कुछ ही घंटों में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इस इवेंट का आगाज होने वाला है। हर साल की तरह इस साल भी यह इवेंट भारत के लिए भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आने वाले 11 दिनों में बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेस रेड कारपेट में अपने फैशन का जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस साल इस फेस्टिवल में बॉलीवुड से कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा मंच है जहां सिनेमा और फैशन साथ-साथ चलते हैं। दुनिया भर के सेलेब्रिटीज को रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए देखना एक सुखद अनुभव है। इस साल इस इवेंट में मेरिल स्ट्रीप, डेमी मूर और जॉर्ज लुकास जैसे सेलेब्स शामिल होंगे। इसके अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धूलिपाला जैसे भारतीय सेलेब्स कान्स 2024 की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
- Details
मुंबई: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह (34) के रूप में हुई है, जिसे मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम उसके गृहनगर से गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा से दबोचा गया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य
हरपाल सिंह को मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया और बाद में दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। गोलीबारी की घटना के सिलसिले में यह छठी गिरफ्तारी है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से भाग गए।
सलमान खान के घर की रेकी करने का दिया था काम
अधिकारी ने कहा कि सिंह का नाम बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिसे इस महीने की शुरुआत में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






