ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: पूर्व मंत्री एवं कापू नेता मुद्रागडा पद्मनाभम ने कापू समुदाय को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर आज (शुक्रवार) अपनी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी । पद्मनाभम ने पूर्वी गोदावरी के अपने पैतृक गांव किरलमपुडी में अनशन शुरू किया । मांग के समर्थन में कुछ दिन पहले उनका आंदोलन हिंसक हो गया था । उनकी मांग है कि कापू आरक्षण मुद्दे का समाधान लगभग तीन महीने के भीतर किया जाना चाहिए और समुदाय के कल्याण के लिए सालाना एक हजार करोड़ रूपये दिए जाने चाहिए । उन्होंने यह भी मांग की कि गत रविवार को ‘कापू गर्जना’ जनसभा के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के संबंध में समुदाय के सदस्यों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज नहीं किए जाने चाहिए ।

बंदलापल्ली (आंध्र प्रदेश): मोदी सरकार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार सभी पर आरएसएस की विफल विचारधारा को थोपने की कोशिश कर रही है और दलित छात्र रोहित वेमुला को सत्तारूढ़ तंत्र ने ’कुचल’ डाला। राहुल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खबरों में आये इस बयान को लेकर उन पर भी निशाना साधा कि रोहित दलित नहीं था। उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार ने एफटीआईआई छात्रों को कुचला और जेएनयू के छात्रों को पीटा। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि आप देश के युवा पर एक विचारधारा थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उसने (रोहित ने) आरोप लगाया था कि आप विश्वविद्यालयों और आईआईटी संस्थानों में शिक्षा प्रणाली को समाप्त कर डालने की कोशिश कर रहे हैं।’ राहुल ने कहा, ‘आप सभी पर संघ की विफल विचारधारा को जबरन थोपने की कोशिश कर रहे हैं।

विशाखापट्टनम: कापू नेता मुद्रागुडा पद्मनाभम ने सोमवार को कहा कि पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल होने और आरक्षण की मांग पूरी होने तक कापू समुदाय का आंदोलन जारी रहेगा। पद्मनाभम ने पूर्वी गोदावरी के किरलामपुडी में संवाददाताओं से कहा कि वह चार-पांच दिनों के अंदर आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर मुझे जेल में डाल दिया गया तो मैं वहां भी भूख हड़ताल जारी रखूंगा।" पद्मनाभम ने रविवार को तूनी में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। उन्होंने रेल और सड़क यातायात रोकने का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों ने एक रेलगाड़ी की कई बोगियां फूंक डाली थीं, दो पुलिस थानों और कई वाहनों में आग लगा दी थी। पूर्व मंत्री पद्मनाभम ने इस हिंसा के लिए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की सरकार को जिम्मेदार बताया।

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पिछड़े समुदाय के तहत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कापू समुदाय के लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल को वहां भेजा गया है। जिले के तुनी क्षेत्र में रविवार को आंदोलनकारियों ने उपद्रव मचाते हुए एक यात्री ट्रेन, पुलिस चौकी, पुलिस वाहनों और निजी वाहनों को फूंक दिया था, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचे थे। इन अधिकारियों ने आंदोलनकारियों का शिकार बनी तुनी पुलिस चौकी और अन्य चीजों का निरीक्षण किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्वी गोदावरी जिले में संवाददाताओं को बताया, 10-15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम विस्तृत जानकारी ले रहे हैं और अलग-अलग मामले दर्ज कर रहे हैं। किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख