- Details
विशाखापत्तनम: देश में गठबंधन की सरकार की स्थिति में 16 सीटें जीतने वाली तेदेपा एनडीए की अहम घटक दल बनकर उभरी है। ऐसे में चर्चाएं चल रही हैं कि तेदेपा केंद्र सरकार को समर्थन के बदले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर सकती है। जब इस बारे में तेदेपा के राष्ट्रीय महासचिव और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एनडीए को समर्थन के बदले उनकी पार्टी क्या चाहती है।
नारा लोकेश बोले- सशक्त राज्य ही मजबूत देश बनाते हैं
नारा लोकेश ने कहा 'आंध्र प्रदेश और खासकर तेदेपा के सांसदों की भूमिका अहम है। आंध्र प्रदेश ने एनडीए को 21 सीटें दी हैं और ये बेहद अहम जनादेश है। राजनीति से इतर देखें तो सशक्त राज्य ही मजबूत राष्ट्र बनाते हैं। प्रधानमंत्री देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि आंध्र प्रदेश ही अकेले एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। हम बंदरगाह आधारित, मैन्यफैक्चरिंग आधारित विकास कर सकते हैं। हम पेट्रोकेमिकल कॉरिडोर बना सकते हैं। ग्रीन हाइड्रोजन की लहर है।
- Details
कडप्पा (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और राज्य के अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा का मतलब बाबू (तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू), जगन और पवन (जनसेना के संस्थापक पवन कल्याण) हैं।
कडप्पा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तीनों नेताओं का ‘रिमोट कंट्रोल' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है। पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे आंध्र प्रदेश में राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के लिए प्रेरणा थी।
वाईएसआरसीपी-टीडीपी-जनसेना भाजपा की 'बी' टीम: राहुल
गांधी ने तीनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “आज आंध्र प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी की ‘बी' टीम चला रही है। भाजपा की ‘बी' टीम का मतलब है-बी से बाबू, जे से जगन और पी से पवन। इन तीनों लोगों का ‘रिमोट कंट्रोल' नरेन्द्र मोदी के पास है।”
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा के साथ ही विधानसभा का भी चुनाव है। इस चुनाव में विरासत की जंग, पारिवारिक ड्रामा, बदले की राजनीति, लोक लुभावन स्कीमों और बदले जातीय समीकरणों के बीच जगन मोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू में कड़ी टक्कर है। पिछला चुनाव अकेले लड़ी टीडीपी को इस बार भाजपा के साथ जन सेना का सहारा है। सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी पांच साल के कार्यों खास तौर पर डायरेक्ट बेनिफिट स्कीमों के दम पर जीत का दंभ भर रही है।
दोनों राष्ट्रीय दल- कांग्रेस और भाजपा तलाश रहे हैं सियासी ज़मीन
खास यह है कि दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा एवं कांग्रेस दक्षिण के दिग्गजों के वारिसों के सहारे आंध्र में सियासी जमीन तलाश रहे हैं। भाजपा एनटी रामाराव की बेटी डी पुरंदेश्वरी और कांग्रेस वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला की अगुवाई में ताल ठोक रही है। वाईएस शर्मिला सीएम जगन रेड्डी की सगी बहन हैं। भाई को ललकार रहीं शर्मिला ने आंध्र के सियासी अखाड़े को और रोचक बना दिया है। विजयवाड़ा से विशाखापटनम और तिरुपति तक आंध्र प्रदेश में जगह-जगह सिद्धम के पोस्टर या बैज लगाए लोग नज़र आते हैं।
- Details
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कडप्पा लोकसभा सीट से उम्मीदवार वाईएस शर्मिला ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक रेडियो संदेश भेजा, जिसमें उनसे राज्य के लोगों के "मन की बात" सुनने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक आप आंध्र प्रदेश के लोगों से माफी नहीं मांगते, तब तक आप राज्य में प्रवेश करने के पात्र नहीं हैं। उन्होंनो मोदी पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप दस वर्षों से राज्य को धोखा दे रहे हैं, चुनाव के दौरान पाखंडी स्नेह दिखा रहे हैं लेकिन विकास की उपेक्षा कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से एक आरोप पत्र पेश कर रहे हैं। यदि आपमें हिम्मत है, तो आंध्र प्रदेश के लोगों से की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का वादा करते हुए एक हलफनामा लिखें। एक रेडियो प्रदर्शित करते हुए, एपीसीसी प्रमुख ने कहा कि वह इसे राज्य के तेलुगु लोगों के 'मन की बात' सुनने के लिए पीएम को उपहार के रूप में भेज रही हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






