ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अमरावती: अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का वार मोदी सरकार पर जारी है। राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग की हुई घटना को लेकर नायडू ने केंद्र सरकार को फिर से कटघरे में खड़ा किया है। आंध्र प्रदेश के सीएम ने कहा,' यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद हिंसा पर कानून नहीं लाया गया है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक और महिलाओं को लेकर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सभी सरकारों को जिद्दी होना चाहिए। हमनें मॉब लिंचिंग को लेकर नया कानून बनाया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर दिल्ली में चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ' 15 साल बाद विपक्षी दलों की ओर से पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। हम जानते थे कि उनके पास बहुमत है, लेकिन प्रस्ताव बहुमत बनाम नैतिकता थी। बता दें कि शुक्रवार (20 जुलाई) को लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।

अमरावती: आंध्र प्रदेश में काकिनाडा जिले के पासुवुला लंका गांव के पास मोंगोदावरी जिले में स्थित गोदावरी नदी में नाव के डूब जाने कम से कम 10 लोग डूब गए जिनमें अधिकतर छात्र हैं। नाव में चालीस लोग सवार थे। सालादिवारिपेलम लंका से पासुवुला लंका की ओर लोग नौकायन कर रहे थे। जब नाव नदी में बने एक निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकराने से पलट गई। घटना के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आ गए और 10 लोगों को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक 10 लोगों का पता लगाया जाना अभी बाकी है। नाव के डूबने की सूचना मिलने पर उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री निमाकायाला चिनराजप्पा ने पेदपुरम मंडल में अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर और बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर रवाना हुए। पुलिस और राजस्व अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और गोताखोर लापता लोगों को ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

अनंतपुर: आन्ध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में गेरडाउ स्टील इंडिया लिमिटेड स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से छह कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं पांच की हालत खराब है। विदेशी प्राइवेट स्टील मिल प्लांट की ये यूनिट अनंतपुर के ताडेपटरी में स्थित है। जहरीली गैस रिसाव के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी 6 लगो वहां मजदूरी करते थे। ये सभी लोग फैक्ट्री के एक कमरे में काम कर रहे थे। इस दौरान ज़हरीली गैस का रिसाव होने से उनका दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

डीएसपी जी अशोक कुमार ने कहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार की अस्तपाल में मौत हो गई। प्लांट में कार्बन मॉनोक्साइडलीक हुई है। टाडीपटरी का ये स्टील मिल ब्राजील की कंपनी गेरडाउ का है। आन्ध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम एन चिना राजप्पा ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहरीली गैस की चपेत में आने वालों का नाम रंगनाथ, मनोज, लिंगय्या, गंगाधर, वसीम और गुरुवय्या है। बताया जा रहा है कि इस घटना में अन्य चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई।

अमरावती: आंध्र प्रदेश में 22 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा ने अपने सीनियर्स के ऊपर बलात्कार करने, इसका वीडियो बनाने और उसका इस्तेमाल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिये शिकायत में पीड़ित छात्रा ने कहा है कि पिछले साल फरवरी में उसके सीनियर्स उसे बर्थडे पार्टी में ले गये, जहां उन्होंने शराब पिलाकर उसका बलात्कार किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया और लगातार शोषण करना जारी रखा। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है और वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के लिए आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

पीड़ित छात्रा ने कृष्णा जिले में एग्रीपल्ली में कॉलेज प्रबंधन को जब यह बात बताई, तब अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बदले कॉलेज अधिकारियों ने आरोपी लड़कों को वीडियो डिलीट करने और माफी मांगने को कहा। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख