- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भाजपा नीत राजग सरकार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो को ‘क्लेक्शन ब्यूरो’ में बदलने और भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को नष्ट करने का आरोप लगाया। राज्य सरकार ने हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो को राज्य में छापे मारने और जांच करने के लिए दी ‘आम सहमति’ वापस ले ली थी। मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा की याचिका का जिक्र करते हुए कहा,‘सीबीआई के एक अधिकारी ने खुद यह खुलासा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय एजेंसी के कामकाज में दखल दे रहा है। अधिकारी ने अजीत डोभाल (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) और केंद्रीय कानून सचिव की दखलअंदाजी पर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है।’
तेलुगु देशम पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नायडू ने बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस में ये टिप्पणियां की। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए टीडीपी सुप्रीमो ने उस पर सीबीआई को ‘क्लेक्शन ब्यूरो’ में बदलने और भारतीय रिजर्व बैंक की आजादी खत्म करने का आरोप लगाया।
- Details
अमरावती: आंध प्रदेश सरकार की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में कानून के तहत शक्तियों के इस्तेमाल के लिए दी गई 'सामान्य रजामंदी वापस ले ली। ऐसे में अब सीबीआई आंध्र प्रदेश की सीमाओं के भीतर किसी मामले में सीधे दखल नहीं दे सकती है। प्रधान सचिव (गृह) ए आर अनुराधा द्वारा आठ नवंबर को इस संबंध में जारी एक 'गोपनीय सरकारी आदेश गुरुवार की रात ''लीक हो गया। ताजा सरकारी आदेश में कहा गया, ''दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 की धारा छह के तहत दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, सरकार दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सभी सदस्यों को आंध प्रदेश राज्य में इस कानून के तहत शक्तियों तथा क्षेत्राधिकार के इस्तेमाल हेतु दी गई सामान्य रजामंदी वापस लेती है।
इस साल तीन अगस्त को आंध्र सरकार ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विभिन्न कानूनों के तहत अपराधों की जांच के लिए केन्द्र सरकार, केन्द्र सरकार के उपक्रम के अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच के लिए आंध्र प्रदेश में शक्तियों और क्षेत्राधिकार के इस्तेमाल के लिए दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सभी सदस्यों को ''सामान्य रजामंदी देने वाला सरकारी आदेश जारी किया था।
- Details
विशाखापट्टनम: वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी बृहस्पतिवार को उस वक्त जख्मी हो गए जब स्थानीय हवाई अड्डे पर एक शख्स ने धारदार चीज से उन पर हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रेड्डी के कंधे में मामूली चोट आई और वह ठीक हैं।
एयरपोर्ट लाउंज में वेटर का काम करता है
आरोपी हमलावर पुलिस ने जगनमोहन रेड्डी पर किए हमलावर की पहचान की है। पुलिस ने बताया- हमलावर की पहचान श्रीनु के तौर पर हुई है जो एयरपोर्ट लाउंज में वेटर का काम कर रहा है। वह ईस्ट गोदावरी जिले का रहने वाला है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती सूचना से पता चला कि हमलावर हवाई अड्डे की कैंटीन में काम करता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जगनमोहन रेड्डी पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है।
- Details
अमरावती: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान पर सीमापार से आतंकवादियों को भेजकर भारत को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों से पहले गोली नहीं चलाने लेकिन उकसावे पर गोलियां की संख्या गिने बिना जवाबी कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने सैन्य बलों को दिए निर्देश में कहा, यह (पाकिस्तान) हमारा पड़ोसी है। इसलिए पहले गोली मत चलाइए। लेकिन अगर उस तरफ से एक भी गोली आती है तो (जवाबी कार्रवाई में) गोलियां मत गिनिए।
गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान देश में आतंकवादी भेजने से बाज नहीं आ रहा है लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों को भेजकर हमें अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन मैं अपनी सेना के जवानों, सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करना चाहूंगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






