ताज़ा खबरें
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

अमरावती: तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में उनके लिए एक "मौन लहर" है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को "बड़ा मजाक" बना रहा है। नायडू ने बृहस्पतिवार को 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान पूरा होने के अगले दिन शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 30-40 प्रतिशत ईवीएम या तो खराब थीं या ठीक से काम नहीं कर रही थीं।

नायडू ने कहा, "यह एक बहुत बड़ा मजाक है। राष्ट्र के लिये आपदा है। मैं कह सकता हूं कि यह बहुत बड़ा भ्रम है, बड़ी गड़बड़ है।" उन्होंने दावा किया कि "आधिकारिक जानकारी" के अनुसार राज्य में 4,583 ईवीएम अटक गईं और यह एक "बड़ा संकट" था। उन्होंने उप चुनाव आयुक्त के उस स्पष्टीकरण पर भी नाराजगी जताई कि आंध्र प्रदेश में ईवीएम के साथ कोई समस्या नहीं थी।

अमरावती: जद एस के सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने सोमवार को संकेत दिए कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की पसन्द बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश तेदेपा अध्यक्ष के नेतृत्व की राह देख रहा है। देवगौड़ा ने कहा कि ''देश जब इस नाजुक दौर से गुजर रहा है, तब नायडू ने चुनौती को स्वीकार किया और वह देश के प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं।'' जद एस नेता ने कृष्णा जिले के तिरूवुरु और पमारू में सोमवार शाम तेलुगुदेशम पार्टी के समर्थन में दो रैलियों को संबोधित किया। राज्य में 11 अप्रैल को आम चुनाव होने वाले हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ने तिरूवुरू में तेदेपा के मुख्यमंत्री को ‘‘माननीय प्रधानमंत्री'' कहकर संबोधित किया और फिर ‘‘भविष्य के प्रधानमंत्री'' कहकर इसमें संशोधन किया. त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा, ‘‘मैं किसी भी पद के लिए इच्छुक नहीं हूं।'' इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा ने पीएम मोदी पर भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी चाहते हैं कि वह इस पूरे देश को हिंदू राष्ट्र बनाएं। क्या मैं हिंदू नहीं हूं? क्या मैं मुस्लिम या ईसाई या बौद्ध हूं?

अमरावती: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने आम चुनावों के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए प्रत्येक परिवार को हर साल दो लाख रुपये देने का वादा किया है। तेदेपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां प्रत्येक गरीब परिवार को 70,000 रुपये सालाना देने का वादा किया है वहीं अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह हर साल प्रत्येक परिवार को दो लाख रुपये दिये जाएंगे।

उन्होंने कहा, “कोई कल्पना में भी हमारी इस उदारता के साथ मेल खाने के बारे में नहीं सोच सकता है।” तेदेपा ने केंद्र की किसान सम्मान योजना को राज्य के मेल खाते अनुदान के साथ जारी रखने का वादा किया है। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को सालाना 15,000 रुपये का फायदा मिलेगा। मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने भी तेदेपा के घोषणापत्र जारी करने के कुछ घंटों बाद अपना घोषणापत्र जारी कर इतना ही अशंदान देने का वादा किया है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं।

विशाखापत्तनम: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद से अब तक कि सबसे भ्रष्ट सरकार चलाई और उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिलकर पांच साल में देश को बर्बाद कर दिया। तेदेपा अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ विशाखापत्तनम में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी ने पांच साल में ही देश को धार्मिक आधार पर बांट दिया, ये काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर सका।

रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शिरकत की। केजरीवाल ने कहा, "हम आपसे चंद्रबाबू नायडू को दोबारा वोट देने की अपील करने यहां आए हैं। उन्होंने आधुनिक आंध्र प्रदेश की नींव रखी है। अगर उन्हें पांच साल और मिले तो वह इस प्रक्रिया को और तेज कर देंगे।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख